


काशीपुर समर स्टडी विद्यालय में अंतर सदनीय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के चारों सदनों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता का माध्यम अंग्रेजी व हिंदी रहा, जिसमें अंग्रेजी माध्यम की प्रतियोगिता में कक्षा 11 व 12 के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया, जिसका विषय था- Is artificial intelligence a threat to human employment ? इस प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह व निर्णायक गण द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया, तदोपरांत विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने निर्णायक गण का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक गण श्रीमान विजय पंत सीबीएसई रिसोर्स पर्सन, श्रीमान अनुराग कुमार सिंह निदेशक समर स्टडी हॉल व सीबीएसई रिसोर्स पर्सन, तथा हेरिटेज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आशीष स्टीफन (पीजीटी इंग्लिश) रहे। प्रतियोगिता में विद्यालय द्वारा निर्धारित सदन के दो-दो प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें अमलताश हाउस की छात्रा अंतरा आर्या प्रथम स्थान पर कचनार हाउस की समृद्धि भारद्वाज द्वितीय स्थान पर तथा कनेर हाउस की वैष्णवी दुबे व अमलताश हाउस की इशिका कंडारी तृतीय स्थान पर रहे। निर्णायकमंडल द्वारा प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण का मूल्यांकन किया गया तथा उनके इस प्रयास को सराहा गया। इसके उपरांत अंतर सदनीय हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता जिसका विषय था क्या पर्यावरण की रक्षा आर्थिक विकास से अधिक महत्वपूर्ण है? का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा 9 व 10 के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता के निर्णायक गण चंद्रावती कॉलेज काशीपुर की हिंदी प्रवक्ता श्रीमती दीपिका गुड़िया आत्रेय, श्रीमती उर्वशी बाली, प्रतिष्ठित समाज सेविका, व वरिष्ठ पत्रकार श्री अनुराग गंगोला जी थे। विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने समस्त निर्णायक गण का पुष्प गुच्छ देखकर स्वागत किया तथा आभार प्रकट किया। इसी के साथ प्रतियोगिता प्रारंभ हुई और सभी सदनों के प्रतिभागियों ने पक्ष विपक्ष में अपने विचार प्रस्तुत किये। विद्यार्थियों के आत्मविश्वास व भाषा कौशल ने सभी का मन मोह लिया। इस प्रतियोगिता में कचनार हाउस के नागेंद्र प्रजापति ने प्रथम, अमलताश हाउस की अरषिता प्रजापति ने द्वितीय तथा कचनार हाउस की काव्या माथुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । सभी विद्यार्थियों ने पूर्ण जोश और उत्साह के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के अंत में सभी निर्णायक गों ने प्रतिभागियों की प्रशंसा की तथा उनका उत्साह वर्धन किया इसके साथ ही विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह ने सभी विद्यार्थियों को बहुत-बहुत बधाई दी तथा यह भी कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित कराने का उद्देश्य विद्यार्थियों में भाषा कौशल के साथ-साथ बौद्धिक चेतना विकसित करना भी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने सभी निर्णायक गण का आभार प्रकट किया तथा विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति कौशल तथा आत्मविश्वास की प्रशंसा की और विजेता को बहुत-बहुत बधाई दी। अंतर सदनीय वाद विवाद प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय श्रीमती दीपाली सिंह, उप प्रधानाचार्य श्री मनु अग्रवाल, श्री राजेंद्र फर्त्याल, श्रीमती नेहा पंत, काजिम रिजवी, अनीता तिवारी, शुभांगी गुप्ता व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
