
काशीपुर (उत्तराखंड)। उत्तराखंड क्षेत्र में सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर द्वारा कंपनी के संस्थापक एवं परम आदरणीय पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल जी का 75वां जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर सूर्या फाउंडेशन की आदर्श गांव योजना के अंतर्गत संचालित सूर्या संस्कार केंद्र एवं सूर्या कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर के 75 बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों व रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जन्मोत्सव को यादगार बनाया।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा गीत, नृत्य, देशभक्ति प्रस्तुतियाँ एवं संस्कार आधारित गतिविधियों ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों ने पद्मश्री जे. पी. अग्रवाल जी के सामाजिक कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास हेतु किए गए योगदानों को स्मरण करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर सूर्या रोशनी लिमिटेड काशीपुर के
प्लांट हेड श्री शुभम चमोली जी,
टेक्निकल हेड श्री मनीष गुप्ता जी,
CO श्री आशुतोष मिश्रा जी
विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अधिकारियों ने कहा कि पद्मश्री जे.पी. अग्रवाल जी का जीवन स्वयं प्रेरणा का स्रोत है—ग्रामीण उत्थान, शिक्षित समाज और संस्कारित बच्चों का निर्माण ही उनका मूल उद्देश्य रहा है।
सूर्या फाउंडेशन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और कौशल विकास के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों की भी अतिथियों ने सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों द्वारा किया गया यह आयोजन निश्चित ही पद्मश्री जे. पी. सर के प्रति सम्मान एवं प्रेम का प्रतीक है।
कार्यक्रम का समापन बच्चों को मिठाई वितरण और शुभाशीष के साथ किया गया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
