February 15, 2026
Screenshot_20251114_192209_WhatsApp.jpg

काशीपुर : पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक छोटे नीम के नीचे पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धासुमन अर्पित किए। स्थानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी छोटे नीम,पुरानी सब्जी में महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने एक उपस्थित होकर देश के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में आजादी के बाद और आजादी से पहले उनके द्वारा राष्ट्र के निर्माण में दिए गए योगदान के प्रति कृतज्ञता जताई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी_ जिंदाबाद पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे के गगन भेदी नारों से गूंजमान किया। इस अवसर पर एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने राष्ट्र निर्माण में पंडित नेहरू के योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने अपने संबोधन ने कहा कि राष्ट्र निर्माता के रूप में पंडित नेहरू को हमेशा याद किया जाएगा । महानगर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका पाल ने कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की मजबूती का आवाहन किया। कार्यक्रम में अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, अकरम बेग, हरीश कुमार सिंह,टीका सिंह सैनी, सरित चतुर्वेदी, एड.राजेश शर्मा, संजय चतुर्वेदी, सुभाष पाल, इकबाल अदीब, प्रदीप जोशी, गोपाल सैनी, पार्षद सादिक हुसैन, सरफराज सैफी, अब्दुल कादिर, शिवम शर्मा, अजीज कुरैशी, फिरोज हुसैन, महेंद्र बेदी,डॉ. अशफ़ाक, हनीफ गुड्डू, नजमी अंसारी, विनोद मल्होत्रा, सुंदर लाल पाल, रियासत सैफी, गौरव चौधरी, तौकीर अंसारी, इरफान गुड्डू, घनानंद शर्मा, अनिल शर्मा, बबन सिंह, शदान इकबाल, गुल्लू महागिर, मंसूर मेफेयर, इलियास महागिर, मनजीत सिंह, सोनू नामधारी, बिट्टू सिंह, अचिता शर्मा, रंजना गुप्ता,शमा कुरैशी, ताहिर खान, विशाल चौधरी, इरफान गुड्डू मंसूर मंसूरी, जितेंद्र सरस्वती, परम सिद्धू, कुलदीप एरी, सरीम सैफी,मोहम्मद आरिफ, बड़ी संख्या में कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *