
काशीपुर:आधुनिक भारत के निर्माता, देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर महिला कांग्रेस के तत्वाधान में द्रोणा सागर रोड स्थित नव चेतना भवन काशीपुर में कांग्रेसियों ने पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस दौरान मौजूद बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहे के गगन भेदी नारों से गूंजमान किया।इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, कांग्रेसी वक्ताओं ने आजादी के बाद और आजादी से पहले उनके द्वारा राष्ट्र के निर्माण में दिए गए योगदान के प्रति कृतज्ञता जताई।
महानगर काशीपुर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि अपने सक्रीय राजनीतिक और सामाजिक आंदोलनों से भरी जिंदगी में नेहरू जी ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए। उन्होंने कहा कि आज का दिन बाल दिवस के रूप में भी मनाते हैं,क्योंकि हमेशा वह कहा करते थे कि आज के बच्चे कल के नागरिक हैं।ऐसे में उन्हें बच्चों के प्रति काफी मोह था,वह चाहते थे कि बच्चों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए जो आधारभूत सुविधाएं देश में होनी चाहिए, वह मुहैया कराई जाएं। इस अवसर पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, अरुण चौहान, संदीप सहगल विमल गुड़िया, राजू छीना, उमा वात्सल्य, श्रीमती इंदुमान,शफीक अंसारी, मनोज पाल, तरुण लोहनी, जय सिंह गौतम, शिवम शर्मा, राशिद फारुकी, सुभाष पाल,सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
