February 15, 2026
Screenshot_20251116_195513_WhatsApp.jpg

देहरादून/काशीपुर।कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने रविवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ ही काशीपुर के भी तमाम कांग्रेसी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
रविवार को निवर्तमान अध्यक्ष करन माहरा ने विधिवत रूप से गोदियाल को कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने से पहले गणेश गोदियाल दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिले थे। इस दौरान संगठनात्मक और राज्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। कांग्रेस हाईकमान ने गणेश गोदियाल को प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। इसके साथ ही प्रीतम सिंह को प्रचार समिति का अध्यक्ष और डॉ. हरक सिंह रावत को चुनाव प्रबंधन समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वहीं, निवर्तमान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा को कांग्रेस कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य भी नियुक्त किया है। बता दें कि गोदियाल दूसरी बार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए हैं। इससे पहले वह 22 जुलाई 2021 से 10 अप्रैल 2022 तक यह दायित्व निभा चुके हैं। पदभार ग्रहण करने के दौरान काशीपुर से गये कांग्रेसियों में एआईसीसी सदस्य एवं प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा, काशीपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जितेंद्र सरस्वती, महिला कांग्रेस काशीपुर अध्यक्ष पूजा सिंह, मुशर्रफ हुसैन, मंसूर अली मंसूरी, गौरव चौधरी, सौरभ शर्मा, रियासत अली, परम सिद्धू, कुलदीप ऐरी, गुल्लू माहिगीर, सुंदरलाल पाल, संदीप शर्मा, सुजाता शर्मा, रंजना गुप्ता, पार्षद सरफराज, तौकीर अंसारी, रमनीक सिंह, रवि पपने, शदान इकबाल आदि दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे। महानगर काशीपुर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल ने मोबाइल पर हुई वार्ता में कहा कि श्री गोदियाल के अध्यक्ष बनने से प्रदेश भर के साथ ही काशीपुर विधानसभा क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। काशीपुर से तमाम कांग्रेसी आज देहरादून गये और पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री गोदियाल को बधाई देते हुए उन्हें काशीपुर आने का न्यौता दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *