February 15, 2026
IMG-20251117-WA0038.jpg

महुआखेड़ागंज। ग्लोबल पब्लिक स्कूल महुआखेड़ा गंज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सीनियर छात्र-छात्राओं ने उत्तराखंड की परंपरा कुमाऊंनी, राजस्थानी, गुजराती, मराठी, साउथ इंडियन जैसे गानों पर अपनी प्रस्तुति दी। कव्वाली देश भक्ति और सोशल मीडिया जैसे नुक्कड़ नाटकों से अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।‌ कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर वेलकम गीत के साथ किया गया। स्कूल के प्रबंधक यासीन अंसारी ने बताया कि स्कूल के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूरे होने की खुशी में भव्य वार्षिकोत्सव प्रसिद्ध सेठ गार्डन में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यअतिथि के रूप में पूर्व राज्य मंत्री राजेश कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी डीके साहू, राज्य मंत्री मनजीत सिंह राजू, मान्यता प्राप्त विद्यालय प्रबंध संघ के अध्यक्ष व जिला महामंत्री भाजपा सुशील कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव गर्ग, उपाध्यक्ष प्रीति अरोरा, इंद्रजीत, शालिनी शर्मा, सीआरसी अमरीश, डॉ. फ़सीउद्दीन हक़, पूर्व नगर आयुक्त जसवीर सिंह राठी, मास्टर वेदपाल, दर्जा राज्य मंत्री हफीजुर्रहमान अंसारी, चेयरमैन प्रत्याशी व बसपा नेता सलीम अंसारी आदि नगर के सभी गणमान्य व्यक्ति और भारी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। स्कूल के सह संस्थापक सलीम अंसारी, प्रबंधक यासीन अंसारी, प्रिंसिपल मनोज शाक्य व सभी शिक्षकों ने उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का बुके देकर व बैच लगाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के अंत में अतिथिगण को स्मृति चिन्ह देकर और अभिभावकों के लिए लकी ड्रा किया गया। स्कूल के प्रिंसिपल मनोज शाक्य और प्रबंधक यासीन अंसारी ने बताया कि स्कूल के बच्चों द्वारा समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम किए जाते हैं और बच्चों की बेहतर शिक्षा के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल कूद, कला आधुनिक शिक्षा जैसी प्रतिभाओं को आगे लाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *