काशीपुर। महानगर महिला कांग्रेस के तत्वावधान में देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। महानगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने इंदिरा गांधी के योगदान को याद किया। उन्होंने बताया कि इंदिरा गांधी ने जुलाई 1969 में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया था। उन्होंने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का भी जिक्र किया। लौह महिला इंदिरा गांधी को श्रृद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि आज देश को इंदिरा गांधी जैसे सशक्त नेतृत्व की आवश्यकता है। महान वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई को भी जयंती पर महानगर महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने याद किया। उन्होंने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जो देश के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। उन्होंने राष्ट्र के प्रति उनके जज्बे से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर सुशील गुड़िया, दीपिका गुड़िया आत्रेय, रोशनी बेगम, मीनू गुप्ता, गंगा वर्मा, मनोज जोशी, उमेश जोशी एडवोकेट, इंदर सिंह एडवोकेट, महेंद्र लोहिया, जय सिंह गौतम, राजेश कुमार, संजय चतुर्वेदी, अब्दुल समद, गौरव अरोरा, अशोक कुमार, अफसर अली, मोहम्मद उस्मान मंसूरी, शफीक अहमद अंसारी, निशित गुड़िया, ब्रह्मपाल सिंह, संदीप चतुर्वेदी, ओम शर्मा, आशा श्रीवास्तव, कुमकुम, वंदना डोभाल, पूजा गुप्ता, राजू सिंह छीना, हरीश त्रिपाठी, प्रभाकर शर्मा, प्रदीप जोशी एडवोकेट, शुभम उपाध्याय, सरफराज सैफी, राशिद फारुकी, अमित कुमार शर्मा, अशोक नेहरू, चंद्र प्रकाश, ललित मोहन सिंह, मनोज अहूजा, जीशान अली, मोहम्मद नईम, दानिश अंसारी, मोहम्मद आमिर, सुरेंद्र कुमार कश्यप, संगीता यादव, आशा श्रीवास्तव, साहिल रज़ा आदि उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
