February 15, 2026
Screenshot_20251124_120056_WhatsApp.jpg

रामनगर ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल हमारे विद्यालय की उपलब्धियों की सूची में अब खेल क्षेत्र की एक और शानदार उपलब्धि जुड़ गई है।
कक्षा 9 की प्रतिभाशाली छात्रा खुशी सत्या‍वाली ने फुटबॉल में अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन कर उत्तराखण्ड जूनियर गर्ल्स फुटबॉल टीम में स्थान प्राप्त किया है।

उन्होंने नेशनल गेम्स में राज्य का प्रतिनिधित्व किया, जहाँ उत्तराखण्ड टीम ने नागालैंड को पहले मैच में 3–1 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है।

विद्यालय परिवार की ओर से खुशी को हार्दिक आशीर्वाद और कोच श्री पंकज को उनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण के लिए विशेष धन्यवाद, जिनकी मेहनत से खुशी इस मुकाम तक पहुँच पाई।

प्रधानाचार्य, निदेशक और समस्त स्टाफ की ओर से खुशी, उनके कोच श्री पंकज और उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *