February 15, 2026
Screenshot_20251125_094717_WhatsApp.jpg

गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस के अवसर पर औरिसन स्कूल (स्कोलास्टिका) कुंडेश्वरी, काशीपुर के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने स्थानीय गुरुद्वारे में पहुँचकर गुरु साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यालय से गुरुद्वारे की ओर जाते समय बच्चों ने उत्साहपूर्ण आवाज़ों में नारे लगाए—
“सतनाम श्री वाहेगुरु!”
“गुरु तेग बहादुर जी अमर रहें!”
इन नारों ने पूरे वातावरण को श्रद्धा और उमंग से भर दिया।

गुरुद्वारे पहुँचकर सभी ने गुरु तेग बहादुर जी के महान बलिदान, साहस और मानवता के संदेश को याद करते हुए कीर्तन और अरदास में सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पवित्र प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर स्कूल के मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य तथा स्कूल के प्रबंध निदेशक (MD) श्री नितिन वात्सल्य ने अपने विचार साझा किए। वहीं स्कूल के प्रधानाचार्य/डायरेक्टर डॉ. आर. एस. तिवारी स्वयं गुरुद्वारे में उपस्थित रहे और उन्होंने विद्यार्थियों को गुरु साहिब के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

श्रीमती उमा वात्सल्य(मेंटर)ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों को हमारी सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से जोड़ते हैं।
गुरु जी का बलिदान पूरे मानव समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
श्री नितिन वात्सल्य (MD) ने कहा कि औरिसन स्कूल (स्कोलास्टिका) का उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिकता, सद्भाव और सर्वधर्म सम्मान की भावना विकसित करना है।
डॉ. आर. एस. तिवारी ( प्रधानाचार्य/डायरेक्टर) ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में अनुशासन, संवेदना और मानवीय मूल्यों का विकास करते हैं।

गुरुद्वारे में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और सभी शिक्षकों ने श्रद्धा व उत्साह के साथ भाग लिया और गुरु तेग बहादुर जी को नमन करते हुए शांति, सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *