



काशीपुर शिवालिक होली माउण्ट एकेडमी के डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम प्रेक्षागृह में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुश्री सृष्टि बनियाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सचिव तहसील विधिक सेवा समिति, काशीपुर, पी.एल.वी. सदस्य रणधीर सिंह सैनी, कुसुम लता, एस.आई. बी.आर. पौरी, विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक बसन्त बल्लभभट्ट एवं संयुक्त प्रबन्ध निदेशक कबीन्द्र सिंह डसीला द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
मुख्य अतिथि द्वारा विद्यार्थियों को अपने मौलिक कर्तव्यों एवं अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की शिक्षा दी। कानूनी जानकारियों के तहत शिक्षा का अधिकार, सामाजिक जीवन का अधिकार, बाल श्रम का अधिकार, मोटर व्हीकल एक्ट, नशा मुक्ति एक्ट, पॉस्को एक्ट के विषय में बताया गया। विद्यार्थियों से यह भी अपेक्षा की गई की वे एक अच्छे नागरिक बने और आजकल समाज में जो कुरीतियां फैली हुई हैं उनसे दूर रहें।
एस.आई. बी.आर. पौरी द्वारा विद्यार्थियों को सोशल मीडिया एवं डिजिटल अरेस्टिंग के विषय में जागरूक किया। कार्यक्रम का संचालन विपुल शर्मा ने किया।
अन्त में विद्यालय प्रबन्ध निदेशक द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्यों का आभार प्रकट किया गया।
इरा अवरार पर भरत सिंह बिष्ट, प्रदीप विष्ट, मौ० जावेद, चन्द्र शेखर मिश्रा, धीरज पाण्डेय, प्रमोद भदद करन गंगाली, सजग सिंह, प्रदीप सिंह रावत, विवेक शर्मा, ममता निष्ट, ममता गजोला, रश्मि वर्मा, हेमा मनराल, वशिका गुप्ता, अनन्या अग्रवाल, मोनिका रावत, सुमन रानी, प्रीति सिंह, सोनल अरोरा, दीपा नेगी, आंचल रावत, आदि उपस्थित थे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
