काशीपुर। संविधान दिवस के अवसर पर बार एसोसिएशन काशीपुर द्वारा बार भवन में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें एसोसिएशन के अधिवक्ताओं द्वारा बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया । “हमारा संविधान, हमारा अभिमान” विषय पर अपने विचार रखते हुए गिरजेश खुल्बे ,बलवंत लाल , भोपाल सिंह , आलोक सिसोदिया , अमिताभ सक्सेना,विवेक शर्मा , मुस्तफा अली , तरुण वर्मा , रिजवान, सनत पैगिया ,अरविंद सिंह, महेंद्र सिंह आदि अधिवक्ताओं ने विभिन्न ऐतिहासिक तथ्यों पर प्रकाश डालते हुए संविधान के विषय में विस्तृत जानकारी सभी उपस्थित अधिवक्ताओं के साथ साझा की ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एसोसिएशन के अध्यक्ष अवधेश चौबे ने संविधान दिवस के अवसर पर उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से संविधान में वर्णित कर्तव्यों के अनुपालन हेतु अपनी प्रतिबद्धता एवं समस्त समाज में इन कर्तव्यों के अनुपालन हेतु अपने द्वारा प्रयास किए जाने सम्बंधी संकल्प लिए जाने का आग्रह करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष अनूप शर्मा , आय व्यय निरीक्षक हिमांशु विश्नोई , पुस्तकालय अध्यक्ष सतपाल बल, कार्यकारिणी सदस्य कामिनी श्रीवास्तव, धर्मेंद्र सिंह , विजय बलोदी , अनिल कुमार , शुभम सिंघल आदि अधिवक्ता उपस्थित रहे ।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
