



काशीपुर श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SIMT), काशीपुर में आज जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल, जसपुर के 90 विद्यार्थियों और 3 शिक्षक श्री अभय शर्मा, श्री मोहित कुमार, श्री हर्षित रस्तोगी ने “वन डे इन SIMT” कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्कूल छात्रों को उच्च शिक्षा की आधुनिक सुविधाओं, तकनीकी प्रयोगशालाओं और कॉलेज के शैक्षणिक वातावरण से अवगत कराना था।
कार्यक्रम की शुरुआत 11:00 बजे औपचारिक स्वागत के साथ सहायक प्रोफेसर श्री कुलदीप ने विद्यार्थियों को श्रीराम संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, उपलब्धियों और संस्थान की विशेषताओं से परिचित कराया। इसके बाद एक संक्षिप्त व प्रभावी प्रस्तुति के माध्यम से संस्थान की नवीन तकनीकी सुविधाओं, कोर्स संरचना, प्रैक्टिकल लर्निंग और प्लेसमेंट के बारे में जानकारी दी।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने श्रीराम संस्थान की कई अत्याधुनिक सुविधाओं का निरीक्षण किया, जिनमें शामिल हैं—तकनीकी रूप से उन्नत AI Lab, सुसज्जित कम्प्यूटर लैब, आधुनिक डिजिटल लैब, विशाल, स्वच्छ और आधुनिक कक्षाएँ, पुस्तकालय व डिजिटल लर्निंग स्पेस, खेल मैदान और स्पोर्ट्स सुविधाएँ।
जेनेसिस के छात्रों ने श्रीराम संस्थान के मैत्रीपूर्ण संकाय, सुव्यवस्थित परिसर, आधुनिक प्रयोगशालाओं, विशाल कक्षाओं और उत्कृष्ट प्लेसमेंट व्यवस्था की खुलकर सराहना की। उनका सकारात्मक फीडबैक श्रीराम संस्थान की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को नोटबुक और पेन वितरित किए गए। वहीं, शिक्षकों को सौजन्य स्वरूप स्मृति चिह्न (मग, डायरी, कैलेंडर, पेन और नोटपैड) भेंट किए गए। पूरा कार्यक्रम सामूहिक फोटो और जलपान के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
श्रीराम संस्थान ने जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल का हार्दिक धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे भ्रमणात्मक कार्यक्रम छात्रों को उच्च शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करते हैं। संस्थान ने भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक सहयोग जारी रखने की इच्छा व्यक्त की।
सन 2004 में स्थापित श्रीराम संस्थान , अपनी तकनीकी सुविधाओं, आधुनिक शिक्षण पद्धति और उद्योग-उन्मुख शिक्षा के लिए क्षेत्र में अग्रणी संस्थानों में से एक है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
