



काशीपुर। वार्ड नंबर 38 अंतर्गत साकेत नगर स्थित शिव मंदिर में प्रातः ढोल नगाड़े के साथ जय घोष करते हुए पंडित मनोज शर्मा के सानिध्य में कलश यात्रा/प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें बच्चे, महिलाए व पुरुष सम्मिलित रहे।
तदोपरांत मंदिर में शिव परिवार, नंदी महाराज, हनुमान जी आदि की मूर्ति विधि-विधान से स्थापित की गईं। हवन-पूजन के पश्चात भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान मास्टर ध्यान सिंह समेत सोनू सिंह, राजीव कुमार, अवनीश चौहान, पार्षद अशोक सैनी, संजीव चौहान, विनेश कुमार, एडवोकेट विजय चौहान, मुकेश चौहान, मंजू चौहान, सुमन देवी, स्नेह लता, दीपा रानी आदि उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
