February 15, 2026
Screenshot_20251206_185900_WhatsApp.jpg

मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर में आज आयोजित खो-खो प्रतियोगिता में ओरिसन स्कूल, कुंडेश्वरी काशीपुर की बालक एवं बालिका टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का कर लिया है। यह विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।
टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर
विद्यालय की मैटर श्रीमती उमा वात्सल्य ,विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री नितिन वात्सल्य,
विद्यालय के प्रधानाचार्य/निदेशक डॉ. राधे श्याम तिवारी, ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीम वर्क और खेल भावना का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।
इस सफलता में विद्यालय के पी.टी.आई. श्री परवेज़ सैफ़ी का विशेष योगदान रहा |
क्वार्टर फाइनल मुकाबला कल खेला जाएगा, जिसमें पूरी टीम से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों में इस उपलब्धि को लेकर विशेष उत्साह और गर्व का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें पूरे मनोयोग से खेलने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *