



रामनगर ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में सिंह डेंटल क्लिनिक के सौजन्य से निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। इस अवसर पर डॉ. प्रदीप कुमार सिंह एवं डॉ. पूजा पंत अपनी टीम सुश्री रुबीना, सुश्री नेहा एवं सुश्री रिधा के साथ विद्यालय पहुँचे और बच्चों के दंत स्वास्थ्य की जांच की।
जांच के दौरान जिन विद्यार्थियों के दाँत उत्कृष्ट एवं स्वस्थ पाए गए, उन्हें टीम ने सराहते हुए प्रशंसा-पत्र एवं उपहार भेंट किए। डॉक्टरों ने विद्यार्थियों को दाँतों की स्वच्छता, सही ब्रशिंग तकनीक, संतुलित भोजन और नियमित दंत परीक्षण के महत्व के बारे में भी जागरूक किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन की ओर से सिंह डेंटल क्लिनिक की टीम को मोमेंटो प्रदान किया गया तथा उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया गया। प्रबंधन ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर छात्रों में जागरूकता बढ़ाने और स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में अत्यंत सहायक होते हैं।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
