April 1, 2026
IMG-20251207-WA0019.jpg

मास्टर इंटरनेशनल स्कूल में तीन दिवसीय तृतीय अंडर 14 बालक बालिका इंटर स्कूल खो -खो प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस का आगाज हुआ।
जिसमें सीबीएसई एवं उत्तराखंड बोर्ड से संचालित सरकारी एवं निजी स्कूलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस में खिलाड़ियों के मन में प्रतियोगिता के प्रति बहुत उत्साह दिखाई दिया।
खेल प्रतियोगिता के आज के मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ सलेक्शन कमेटी के निर्विरोध अध्यक्ष श्री विजेंद्र चौधरी जी एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री धीरेंद्र कुमार साहू जी एवं श्री सुशील शर्मा जी (जिला महामंत्री भाजपा) रहे। प्रतियोगिता में कुल 8-8 टीमों ( बालक एवं बालिकाओं) ने भाग लिया।

इसी के साथ आज के गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्री जितेंद्र देवीलाल (प्रबंधक ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी) श्रीमती प्रीति अरोड़ा (प्रबंधक मदर्स होम) ने अपनी उपस्थिति से बच्चों का मनोबल बढ़ाया।

इस टूर्नामेंट के टेक्निकल ऑफिशल मनीष मेहरा, हरेंद्र राणा, कुमारी मनीषा और अंशिका है।
प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालिका वर्ग की 8 टीमों ने प्रतिभाग किया जिसमें मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, श्री साईं पब्लिक स्कूल, किसान इंटर कॉलेज, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी, ऑरिसन स्कॉलास्टिका , तारावती सरोजनी देवी सरस्वती बालिका विद्या मंदिर, जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल, ने प्रतिभाग लिया।
बालक वर्ग में मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, श्री साईं पब्लिक स्कूल, ,ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी , ऑरिसन स्कॉलास्टिका, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, साईं पब्लिक स्कूल, कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट ने प्रतिभाग लिया।
खेल प्रारंभ होने से पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विजेंद्र चौधरी जी ने सभी खिलाड़ियों को खेल से जुड़े सभी नियम बताए और कहा कि जीतने के लिए एकता आवश्यक है उन्होंने खिलाड़ियों को टीमवर्क और अनुशासन के महत्व को बताया साथ ही उन्होंने अनुशासन और प्रोत्साहन में अंतर बताया। दूसरी तरफ खंड शिक्षा अधिकारी श्री साहू जी ने शिक्षा के क्षेत्र में खेल के महत्व को बताया। जिन्हें खिलाड़ियों ने ध्यानपूर्वक सुना।
प्रथम मैच (बालक वर्ग ) मास्टर इंटरनेशनल स्कूल बनाम कृष्णा पब्लिक कॉलेजिएट के बीच हुआ जिनमें दोनों टीम के खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया इस इस मैच की विजेता टीम मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की टीम रही ‌।
बालिका वर्ग में प्रथम मैच मास्टर इंटरनेशनल स्कूल एवं ऑरिसन स्कॉलास्टिका के मध्य हुआ जिनमें मास्टर इंटरनेशनल स्कूल स्कूल की टीम विजेता रही।
द्वितीय मैच ( बालक वर्ग) साईं पब्लिक स्कूल और ग्लोबल पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ। जिसमें ग्लोबल पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।
द्वितीय मैच (बालिका वर्ग) किसान इंटर कॉलेज एवं श्री साईं पब्लिक स्कूल के बीच हुआ जिसमें किसान इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही।
तृतीय मैच ( बालक वर्ग) ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी एवं ऑरिसन स्कॉलास्टिका के मध्य हुआ जिसमें ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी की टीम विजेता रही।
तृतीय मैच ( बालिका वर्ग) ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी एवं जेनेसिस इंटरनेशनल स्कूल के मध्य हुआ। जिसमें ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी की टीम विजेता रही।
चौथा मैच(बालक वर्ग) ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल एवं श्री साईं पब्लिक स्कूल के मध्य हुआ जिसमें ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।
चौथा मैच (बालिका वर्ग) ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल एवं तारावती सरोजनी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के मध्य हुआ जिसमें ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही।

बालक वर्ग में मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, ग्लोबल पब्लिक स्कूल, ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी, ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की टीमें सेमी फाइनल में पहुंचीं।
दूसरी तरफ बालिका वर्ग में मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, किसान इंटर कॉलेज, ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी एवं ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की टीमें सेमीफाइनल में पहुंची।

सेमी फाइनल का पहला मैच हुआ मास्टर इंटरनेशनल स्कूल एवं ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के बालकों के बीच जिसमें मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की टीम जीत हासिल करती हुई फाइनल में पहुंची।
दूसरी तरफ बालिका वर्ग का पहला सेमीफाइनल हुआ मास्टर इंटरनेशनल स्कूल एवं ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के बीच जिसमें मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की बालिकाएं ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की बालिकाओं को हराती हुई फाइनल में पहुंची।
दूसरा सेमीफाइनल हुआ ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी एवं ग्लोबल पब्लिक स्कूल के बालकों के बीच जिसमें ब्लूमिंग स्कॉलर्स एकेडमी विजेता रही।
इसी के साथ मैच पहुंच चुका है अब अपने रोमांचक मोड़ पर और कल फाइनल मैच (बालक वर्ग) में आमने-सामने होंगे मास्टर इंटरनेशनल स्कूल एवं ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकदमी
और बालिका वर्ग में मास्टर इंटरनेशनल स्कूल एवं किसान इंटर कॉलेज आमने-सामने होंगे।

अब हम सभी को है कल का इंतजार देखते हैं कौन जीतता है इस वर्ष द अंडर 14 खो- खो चैंपियनशिप।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!