



काशीपुर। मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर में आयोजित तीन दिवसीय तृतीय अंडर-14 बालक एवं बालिका इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता का आज अत्यंत शानदार, रोमांचक एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता के तृतीय एवं अंतिम दिन खिलाड़ियों में जीत का जुनून, अनुशासन, टीम भावना और खेल भावना देखते ही बनती थी। पूरे परिसर में खेल उत्सव जैसा माहौल रहा।
इस प्रतियोगिता में सीबीएसई तथा उत्तराखंड बोर्ड से संचालित सरकारी एवं निजी विद्यालयों की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में कुल 8-8 टीमें (बालक एवं बालिका वर्ग) शामिल रहीं, जिन्होंने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
आज के मुख्य अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय एथलीट एवं उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ चयन समिति के निर्विरोध अध्यक्ष श्री विजेंद्र चौधरी जी एवं खंड शिक्षा अधिकारी श्री धीरेंद्र कुमार साहू जी उपस्थित रहे।
उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं उनके उत्साहवर्धन के साथ किया।
इसी के साथ आज के गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्रीमती प्रीति अरोड़ा (प्रबंधक मदर्स होम) ने अपनी उपस्थिति से बच्चों का मनोबल बढ़ाया।
श्री विजेंद्र चौधरी जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम ही नहीं है, बल्कि यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और एकता की भावना भी विकसित करता है। उन्होंने खिलाड़ियों को खेलों के नियमों की जानकारी दी तथा टीमवर्क और अनुशासन के महत्व को विस्तार से समझाया।
उन्होंने कहा, “जीतने के लिए सबसे पहले एकजुट होना आवश्यक है। जहां टीमवर्क होता है, वहीं सफलता कदम चूमती है। अनुशासन और प्रोत्साहन दोनों में अंतर होता है, लेकिन दोनों ही खिलाड़ी के जीवन के लिए आवश्यक हैं।”
मुख्य अतिथि ने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि
“मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थी और खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विद्यालय, जनपद और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। यह विद्यालय न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि खेल, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों में भी निरंतर प्रगति कर रहा है।”
इस पूरे टूर्नामेंट को सफल बनाने में टेक्निकल ऑफिशियल्स का योगदान भी सराहनीय रहा। इस प्रतियोगिता के टेक्निकल ऑफिशियल्स के रूप में मनीष मेहरा, हरेंद्र राणा, कुमारी मनीषा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इनके निष्पक्ष निर्णयों से प्रतियोगिता पूरी तरह अनुशासित और व्यवस्थित रूप से सम्पन्न हुई।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए मुकाबले अत्यंत रोमांचक रहे, जिनमें खिलाड़ियों ने दमखम, फुर्ती और रणनीति का शानदार प्रदर्शन किया।
खिलाड़ियों की तेज दौड़, सटीक पकड़, सतर्कता एवं रणनीति ने दर्शकों को खूब रोमांचित किया।
प्रतियोगिता के तृतीय दिवस के प्रथम मैच भी अत्यंत रोमांचक रहा।
प्रथम मैच (बालक वर्ग) में मास्टर इंटरनेशनल स्कूल बनाम ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी के मध्य फाइनल मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला भी अत्यंत रोमांचक रहा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया।
अंततः मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की बालक टीम ने 2-1 के अंतर से ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकादमी को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। इस मुकाबले में खिलाड़ियों की फुर्ती, टीम संयोजन एवं रणनीतिक खेल को दर्शकों ने खूब सराहा।
प्रथम दिन से ही मैचों में भी मास्टर इंटरनेशनल स्कूल का दबदबा रहा।
बालिका वर्ग के मैच के लिए मुख्य अतिथि के रूप में जिला जिला अध्यक्ष भाजपा काशीपुर श्री मनोज पाल जी , श्री गुरविंदर सिंह चंडोक जी प्रदेश प्रवक्ता भाजपा , सुशील शर्मा जी (जिला महामंत्री भाजपा) काशीपुर, श्री राजकुमार चौहान जी नगर मंडल अध्यक्ष जसपुर, सीआरसी श्री सुरेश सिंह जी, एवं श्याम मॉडर्न विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती शालिनी शर्मा जी रहे।
श्री मनोज पाल जी ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “मास्टर इंटरनेशनल स्कूल बच्चों को खेलों के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ाने का सराहनीय कार्य कर रहा है। इस विद्यालय में आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता का अनुभव हो रहा है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। जब हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं, तब हम जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।” और यह स्कूल अपने उत्कृष्ट कार्यो के लिए दूर-दूर तक पहचाना जाता है। अंत में उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार सफलता प्राप्त करें और निरंतर आगे बढ़ते रहें।
द्वितीय मैच (बालिका वर्ग) में मास्टर इंटरनेशनल स्कूल एवं किसान इंटर कॉलेज के मध्य खेला गया । दोनों टीमों के बीच काफी कड़ा संघर्ष देखने को मिला। दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन के बीच खेले गए इस मुकाबले में किसान इंटर कॉलेज की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7-8 के स्कोर से मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर को पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की बालिका टीम रनर अप रही । पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में कई खिलाड़ियों ने अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन से भी विशेष पहचान बनाई।
बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने जबरदस्त जुझारूपन का परिचय दिया, रनर अप में ब्लूमिंग स्कॉलर एकेडमी रहा।
समापन समारोह में उपस्थित सभी स्कूलों की टीमों को मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही विजेता टीमों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
🏆 पुरस्कार वितरण
बालक वर्ग विजेता टीम: मास्टर इंटरनेशनल स्कूल, काशीपुर को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, मेडल , ₹2500 का नकद चेक
बालिका वर्ग विजेता टीम में किसान इंटर कॉलेज स्कूल, काशीपुर को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र, मेडल, ₹2500 का नकद चेक से सम्मानित किया गया।
वही प्रतियोगिता में बालक वर्ग में बेस्ट चेज़र मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के साइश अरोड़ा एवं बेस्ट डिफेंडर ब्लूमिंग स्कॉलर्स अकैडमी अभिनव बटोला रहे।
इसी के साथ बालिका वर्ग में बेस्ट चेजर किसान इंटर कॉलेज की मानवी और बेस्ट डिफेंडर मास्टर इंटरनेशनल स्कूल की हिमांशी आर्या रही। अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र मेडल एवं ₹250 का चेक देकर सम्मानित किया गया।
विजेता टीमों के चेहरों पर जीत की खुशी साफ झलक रही थी। खिलाड़ियों, अभिभावकों एवं विद्यालय स्टाफ ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ विजेता टीमों का उत्साहवर्धन किया।
मुख्य अतिथि श्री विजेंद्र चौधरी ने पुरस्कार वितरण के बाद कहा कि “खेलों से केवल शरीर ही नहीं, बल्कि चरित्र भी मजबूत बनता है। खिलाड़ी अनुशासन, मेहनत, संघर्ष और सफलता का सही अर्थ खेल मैदान से ही सीखते हैं। हार और जीत दोनों जीवन का हिस्सा हैं, लेकिन खेल भावना हमेशा सर्वोपरि होनी चाहिए।”
उन्होंने विद्यालय प्रबंधन को इस तरह के खेल आयोजनों के लिए बधाई दी और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने की सलाह दी।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधिका श्रीमती शिल्पी गर्ग, प्रधानाचार्य डॉक्टर गौरव गर्ग, शिक्षकगण, खेल प्रशिक्षकों और सभी कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विद्यालय प्रशासन ने प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाओं, सुरक्षा एवं चिकित्सा व्यवस्था को भी सुनिश्चित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर गौरव गर्ग ने विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागी टीमों का आभार व्यक्त किया ।
इस तीन दिवसीय खो-खो प्रतियोगिता ने यह सिद्ध कर दिया कि मास्टर इंटरनेशनल स्कूल केवल शैक्षिक क्षेत्र में ही नहीं, बल्कि खेल जगत में भी निरंतर प्रगति कर रहा है। इस प्रकार के आयोजन छात्रों में आत्मविश्वास, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग और प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करते हैं।
तृतीय अंडर-14 बालक-बालिका इंटर स्कूल खो-खो प्रतियोगिता का यह आयोजन न केवल सफल रहा, बल्कि यह भविष्य के होनहार खिलाड़ियों के लिए एक सशक्त मंच बनकर उभरा। खिलाड़ियों की मेहनत, शिक्षक-प्रशिक्षकों का मार्गदर्शन और विद्यालय प्रबंधन की उत्कृष्ट व्यवस्था ने इस प्रतियोगिता को ऐतिहासिक बना दिया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
