February 15, 2026
Screenshot_20231003_181429_Samsung-Internet.jpg

काशीपुर। चयनित प्रदेश की टीम मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 3 से 8 जनवरी 2026 तक नागपुर में आयोजित होने वाली 11वीं राष्ट्रीय मिनी गोल्फ चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करेगी। जानकारी देते हुए द मिनी गोल्फ संगठन उत्तराखंड के सचिव डॉ. राहुल कुमार एवं जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि टीम का चयन सिंगल इवेंट, डबल इवेंट, स्ट्रोक एवं
स्पीड मिनी गोल्फ इवेंट में किया जाएगा। जो खिलाड़ी उक्त चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करना चाहते हैं वे आगामी 14 दिसंबर को प्रातः 10 बजे सत्येंद्र चन्द्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज काशीपुर में खेल की वेशभूषा में उपस्थित हों। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ अपना आयु प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड तथा दो फोटो लाना अनिवार्य है। अधिक जानकारी हेतु पीके बक्शी 9917188311, दीपक गुप्ता. 9837983203 एवं सुमित बिष्ट 6396344979 से संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *