



काशीपुर। लवली फ्यूचर क्रिएशन स्कूल, साकेत नगर, काशीपुर में वार्षिक मेले का आयोजन किया गया। मेले के इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक समिति के अध्यक्ष तथा भाजपा के जिला महामंत्री सुशील कुमार एवं बाल रोग चिकित्सक डॉक्टर रवि सहोता द्वारा कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। मेले में छात्र-छात्राओं ने बहुत ही उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्रधानाचार्या कुमारी सिमरन ने बताया कि मेले में छात्र-छात्राओं द्वारा “वेस्ट सामग्री” का उपयोग करके विभिन्न क्रियाकलाप किये गये, जिसमें “सैल्फी-पॉइन्ट” के अंतर्गत उत्तराखण्ड की संस्कृति एवं पहचान को बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो उत्तराखण्ड के विभिन्न धार्मिक स्थल सामने दिखाई दे रहे हों। साथ ही विभिन्न धर्मों को एक माला में पिरो दिया गया हो। इस अवसर पर विद्यालय में मास्टर इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक गौरव गर्ग, ब्लूमिंग किड्स एकेड्मी के प्रबंधक जितेंद्र देवी लाल, श्रीमति प्रीती अरोरा, मोहम्मद यासीन, तथा नैनी कॉन्वेन्ट स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती इन्द्रजीत कौर आदि उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
