




काशीपुर।
आज दिनांक 13 दिसंबर 2025 को समर स्टडी हॉल विद्यालय में अस्मिता शूटिंग बॉल लीग का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय एथलीट श्री विजेंद्र चौधरी तथा विद्यालय की अध्यक्षा श्रीमती मुक्ता सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस प्रतियोगिता में 15 टीमों ने प्रतिभाग किया। जिसमें श्री गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुंडेश्वरी ने प्रथम स्थान ,होली एंजेल पब्लिक स्कूल खरमासा ने द्वितीय स्थान तथा गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल कुंडेश्वरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी टीमों ने इस प्रतियोगिता में उत्साह पूर्वक भाग लिया व सभी खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा।
खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर
मुख्य अतिथि श्री विजेंद्र चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा आयोजित अस्मिता शूटिंग बॉल लीग बालिकाओं के लिए एक उत्कृष्ट मंच है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों के माध्यम से बेटियों को सशक्त बनाने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।
शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड के महासचिव ने बताया कि इस लीग से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें जोन स्तर पर भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि शूटिंग बॉल भारत का पारंपरिक खेल है, जिससे अनेक खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां भी प्राप्त हुई है।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीबीएसई रिसोर्स पर्सन
डॉ. सुनील त्रिपाठी
दीपिका अग्रवाल एडमिनिस्ट्रेटिव डायरेक्टर, होली एंजेल स्कूल,
उपासना यादव प्रधानाचार्य होली एंजेल पब्लिक स्कूल एवं
कुलदीप सिंह अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडलिस्ट उपस्थित रहे।
अतिथियों द्वारा विजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता के अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर अनुराग कुमार सिंह विशिष्ट अतिथि पायल चौधरी प्रधानाचार्य अनुज भाटिया , चैंपियन सूरज रोड महासचिव शूटिंग बॉल एसोसिएशन उत्तराखंड, सुमित बिस्ट अध्यक्ष शूटिंग बॉल एसोसिएशन उधम सिंह नगर एवं गौरव बिष्ट महासचिव तथा सैम, अभिषेक, नीरज सिंह, सावन, राहुल नेगी ,योगेश पाल, अमीषा खत्री, रितिका कांडपाल, सूरज, प्रशांत कुमार, यश, हरिंदर, मानव, राहुल सहित अन्य खेल प्रेमी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
