February 15, 2026
Screenshot_20251220_155348_WhatsApp.jpg

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने आज मझरा रोड पर (लक्ष्मीपुर पट्टी में) बन रही माइनर का निरीक्षण किया और काम में तेजी लाने के निर्देश दिए । उन्होंने कार्यदायी संस्था को आ रही समस्याओं को भी सुना और संबंधित विभागों को तत्काल इन समस्याओं का समाधान करने को कहा।

महापौर दीपक बाली आज नगर के भ्रमण पर रहे और उन्होंने लक्ष्मीपुर पट्टी में पहुंचकर बन रही माइनर का निरीक्षण किया। कार्यदायी संस्था के लोगों ने रास्ते में आ रहे ट्रांसफार्मर और सीवर व पेयजल लाइन के बारे में जब महापौर को अवगत कराया तो उन्होंने मौके पर ही विद्युत और जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या के निराकरण के लिए कहा। इस अवसर पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष शमसुद्दीन डॉक्टर शेर अली सहित अनेक लोगों ने अपने बीच पहुंचे महापौर का स्वागत किया। महापौर ने स्थानीय नागरिकों से अनुरोध किया कि वह निर्माण कार्य में अपनी ओर से पूरा सहयोग दें ताकि समय से यह कार्य संपन्न हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *