



काशीपुर होली एंजल पब्लिक स्कूल, खरमासा में विषय आधारित मॉडल प्रदर्शनी का सफल आयोजन
आज होली एंजल पब्लिक स्कूल, खरमासा में विषय आधारित एक भव्य मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक प्रदर्शनी में विज्ञान, गणित, ईवीएस, सामाजिक विज्ञान एवं रोबोटिक्स से जुड़े विविध और ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत किए गए, जिनका उद्देश्य विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच और व्यावहारिक ज्ञान को बढ़ावा देना रहा। कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए अपने-अपने विषयों की समझ को मॉडलों के माध्यम से प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी की सफलता के पीछे शिक्षकों की कड़ी मेहनत और निरंतर मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिक्षकों ने बच्चों को न केवल मॉडल तैयार करने में सहयोग किया, बल्कि विषय की गहरी समझ विकसित करने में भी उनका मार्गदर्शन किया। प्रदर्शनी के दौरान अभिभावकों ने बच्चों के बनाए गए मॉडलों को बड़े ध्यान से देखा और उनसे संबंधित प्रश्न पूछे, जिनका विद्यार्थियों ने पूरे आत्मविश्वास, शांति और स्पष्टता के साथ उत्तर देकर सभी को प्रभावित किया।
कक्षा 1 के विद्यार्थियों ने Add Machine, Multiplication Wheels, Traffic Light एवं Uses of Trees जैसे मॉडलों के माध्यम से अपनी प्रारंभिक सीख को दर्शाया। कक्षा 2 के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत Clock, Roman Numbers और Types of Houses जैसे मॉडल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। कक्षा 3 के छात्रों ने Divide Board और Water Cycle के जरिए गणितीय व पर्यावरणीय अवधारणाओं को सरल रूप में समझाया। वहीं कक्षा 4 के विद्यार्थियों ने Parts of Circle, Measuring Units, Water Purification और Rain Harvesting जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रभावशाली मॉडल प्रस्तुत किए। कक्षा 5 के विद्यार्थियों ने Nets of 3D Shapes, Types of Angles, Energy Producer, Solar System तथा सामाजिक विज्ञान के अंतर्गत Bartar System जैसे विषयों पर अपनी गहरी समझ का परिचय दिया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या उपासना यादव ने विद्यार्थियों की मेहनत, आत्मविश्वास और प्रस्तुति कौशल की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा शिक्षकों के समर्पण और परिश्रम की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह प्रदर्शनी न केवल बच्चों के ज्ञान और कौशल को निखारने का माध्यम बनी, बल्कि अभिभावकों और शिक्षकों के बीच शैक्षणिक संवाद को भी सशक्त करने में सफल रही।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
