February 15, 2026
Screenshot_20251224_191121_WhatsApp.jpg


बाबु जी की आंखें करेंगी किन्हीं दो लोगो के जीवन में उजाला,किया नेत्रों का महादान

वसुधैब कुटुम्बकम् काशीपुर के तत्वाधान में 34वां नेत्रदान संपन्न

दिनांक 24 दिसंबर को बाजपुर रोड निवासी श्री प्रदीप पेगिया जी के देहावसान के पश्चात उनके सुपुत्र डॉ ईश्वर पेगिया जी ने नेत्रदान की सहमति प्रदान कर एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया।

श्री प्रदीप पेगिया जी की आंखें अब दो नेत्रहीन व्यक्तियों के जीवन में नई रोशनी बनकर उजाला फैलाएंगी।
पेगिया परिवार के अनुरोध पर वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के देखरेख में श्री प्रदीप पेगिया जी का नेत्रदान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जो पेगिया परिवार के महान व्यक्तित्व का अद्भुत प्रतीक है।

वसुधैव कुटुम्बकम् काशीपुर के संस्थापक सदस्य दीपक मित्तल जी ने बताया कि सनातन समाज में महर्षि दधीचि, राजा शिवि जैसे महान दानी हुए जिन्होंने जनहित में अपनो अंगों का दान किया। उन्होंने बताया कि बहुत से लोग सोचते हैं कि नेत्रदान के दौरान पूरी आंख निकाल दी जाती है, जिससे आंख का सॉकेट खाली रहता है, जो सच नहीं है। सामान्यतः केवल कॉर्निया जो आंख की सबसे बाहरी परत होती है, जो आसानी से निकाली जाती है व नेत्रदान करने से किसी प्रकार का देह भंग नही होता है।
कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल जी ने बताया कि नेत्रदान करवाने के लिए वसुधैब कुटुम्बकम् के नेत्रदान सहायता हेतु (24×7)
98370 80678 या 9548799947 पर किसी भी समय संपर्क किया जा सकता है। वसुधैव कुटुंबकम् काशीपुर के तत्वाधान में सम्पन्न इस महान कार्य के प्रति उपस्थित सचिव प्रियांशु बंसल, संस्थापक सदस्य अजय अग्रवाल, संदीप पेगिया, व नेत्रदान प्रकल्प संयोजक सीए सचिन अग्रवाल ने परिवार का आभार व्यक्त किया और परम पिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा की चिर शांति की प्रार्थना की तथा क्षेत्र वासियों से मरणोपरांत नेत्रदान कराने में सहयोग का आह्वान किया।
पेगिया परिवार द्वारा किये गये नेत्रदान मे नगर के समाजसेवी श्री राहुल पेगिया जी व गौरव पेगिया जी का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *