काशीपुर । इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड आईजीएल के आंतरिक कर्मचारियों का वार्षिक क्रिकेट लीग टूर्नामेंट (2025) नर्मदा, कावेरी, यमुना, और गंगा कुल चार टीमों के बीच खेला गया, टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मैच में टीम नर्मदा ने टॉस जीतकर टीम कावेरी को गेंदबाजी के लिए आमंत्रित किया, जिसमें नर्मदा ने निर्धारित 20 ओवर में 141 रनों का लक्ष्य दिया जिसमें टीम कावेरी 17.5 ओवर में 108 रन स्कोर कर पाई, और फाइनल मुकाबला टीम नर्मदा ने 32 रन से जीत लिया, मैच के बाद आईजीएल काशीपुर के अधिशासी निदेशक श्री आलोक सिंघल ने प्लेयर ऑफ़ द मैच शिवम यादव, प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट व सर्वाधिक चौके चंदन सिंह, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व सर्वाधिक छक्के शिवम यादव, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज अमन श्रीवास्तव के साथ विजेता, उपविजेता टीम सहित टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक संपन्न करने के लिए लगे सभी आधिकारिक व्यक्तियों को पुरस्कृत किया, टूर्नामेंट के सफल क्रियान्वयन के लिए हेड मानव संसाधन-प्रशासन श्री राजेश कुमार व आईजीएल क्लैरेंट हेड श्री मंजूनाथ सहित आईजीएल के सभी विभागध्यक्षों, विभाग प्रमुखों ने आयोजक मंडल और सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी, पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन प्रशासन विभाग के सहायक महाप्रबंधक श्री विक्रांत चौधरी ने किया !

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
