February 15, 2026
IMG-20251226-WA0024.jpg

काशीपुर शहर में उत्साह, सेवा और सामाजिक सद्भाव का संदेश*

काशीपुर द गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, द्वारा नववर्ष के शुभ अवसर पर एक भव्य, अनुशासित एवं प्रेरणादायक “नववर्ष हैप्पीनेस राइड का आयोजन किया गया। राइड का शुभारंभ जैतपुर कैंपस से विधिवत रूप से झंडी दिखाकर किया गया। इस राइड का मुख्य उद्देश्य नववर्ष के आगमन पर शहरवासियों में खुशहाली, सकारात्मक सोच, सामाजिक एकता एवं सेवा भावना का संदेश प्रसारित करना था।

राइड अपना घर सोसाइटी, प्रकाश सिटी, आवास विकास, रॉयल एन्क्लेव, सिविल अस्पताल, देवस्थली (व्हाइट हाउस), सैनिक कॉलोनी सहित काशीपुर शहर के अनेक प्रमुख मार्गों एवं कॉलोनियों से होकर गुज़री। मार्ग में जगह-जगह बच्चों ने राइड का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। अंततः यह राइड आनंद होम्स – द रॉयल सिटी में झंडी दिखाकर विधिवत रूप से संपन्न हुई।

राइड के दौरान पूरे शहर में नववर्ष का उल्लास एवं सकारात्मक ऊर्जा स्पष्ट रूप से देखने को मिली। यह आयोजन केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि समाज में एकता, सहयोग, सद्भाव और सकारात्मकता को सशक्त रूप से बढ़ावा देने का प्रभावशाली माध्यम बना।

इस अवसर पर गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावास (एन.एस.सी.बी. हॉस्टल), प्रतापपुर को नववर्ष के उपहार वितरित किए गए। उपहार पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी, उमंग और आत्मविश्वास झलक उठा। छात्रावास के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य कार्यक्रम ने सभी उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। यह मानवीय पहल विद्यालय की सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भावना को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।

इस अवसर पर श्रीमती उर्वशी बाली जी (पत्नी, माननीय मेयर श्री दीपक बाली जी) भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने गुरुकुल फाउंडेशन स्कूल, काशीपुर द्वारा किए जा रहे शैक्षिक, सामाजिक एवं मानवीय प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यालय को समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत बताया।

विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्टाफ सदस्यों ने पूरे अनुशासन, ऊर्जा और उत्साह के साथ राइड में सहभागिता की, जिससे यह आयोजन अत्यंत सफल, प्रभावशाली और स्मरणीय बन गया।

इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री नीरज कपूर जी ,डायरेक्टर श्रीमती वसुधा कपूर जी, मार्केटिंग & ब्रांडिंग हेड सुश्री कामाक्षी कपूर जी,प्रधानाचार्य श्री प्रतीक गोयल जी सहित विद्यालय के सभी शिक्षकगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *