February 15, 2026
Screenshot_20251227_162747_WhatsApp.jpg

काशीपुर। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेई जी की 101 वी जयंती स्मृति सप्ताह के अंतर्गत अटल जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का महापौर दीपक बाली सहित तमाम भाजपाइयों ने फीता काटकर शुभारंभ किया और देश के उस महान सपूत को को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

सुबह 11 बजे तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता नगर निगम परिसर में एकत्र हुए और उन्होंने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जीवन पर परिसर में लगाई गई प्रदर्शनी का जयकारों के बीच उद्घाटन किया तथा साथ ही साथ श्री वाजपेई के उत्कृष्ट राजनीतिक जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपायों ने निगम सभागार में श्री बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन भी अर्पित किये। इस अवसर पर पीसी यू चेयरमैन राम मल्होत्रा भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक महापौर दीपक बाली जिला महामंत्री अमित सिंह जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह बृजेश पाल पार्षद एवं सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी अनूप प्रताप सिंह दीपा अशोक सैनी अनिल कुमार सीमा सागर दीपा पाठक पुष्कर बिस्ट अनीता कांबोज वैशाली गुप्ता प्रिंस बाली मुकेश पाहवा चौधरी समरपाल सिंह राजेंद्र सैनी राजीव अरोरा बच्चू शेष कुमार सितारा प्रकाश नेगी स्वयं सहायता समूह की गायत्री देवी ममता पोखरियाल मधु सरिता फैमिदा राजेंद्र सैनी संजय भाटिया शंकर सिंह राजीव खरबंदा धीरज वर्मा राजकुमार यादव सहित अनेक भाजपाई एवं आम नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *