February 15, 2026
IMG-20251228-WA0026.jpg

काशीपुर। कांग्रेस के स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में श्री गौड़ सभा भवन में आयोजित बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, इंदिरा गांधी, एओ ह्यूम के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास व उपलब्धियों पर अपने विचार रखे। एआईसीसी सदस्य एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का बलिदान और त्याग का गौरवशाली इतिहास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जाति-धर्म से ऊपर उठकर जनता के लिए काम किया है। वर्तमान समय में जहां सत्ता के लिए मारामारी है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस ने सदैव त्याग और बलिदान को सर्वोच्च माना है।महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्रीमती अलका पाल ने कहा कि कांग्रेस ने देश के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक और राजनीतिक क्षेत्र में विकास के नए आयाम लिखे हैं। जिसका श्वेय कांग्रेस के दिवगंत नेताओं को जाता है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को स्थापना दिवस की बधाई भी दी। बैठक का संचालन पूर्व महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, इकबाल अदीब, कुलदीप ऐरी, जितेन्द्र सरस्वती, ब्रह्मापाल, सुभाष पाल, इन्दर सिंह, राजेश शर्मा, नौशाद अंसारी, फिरोज हुसैन, राकेश भगत, मोहम्मद हनीफ अंसारी, डॉ. करण पाल, इलियास माहीगीर, सुभाष पाल, गोपाल सिंह सैनी, त्रिलोक सिंह अधिकारी, विकल्प गुड़िया, सुशील भटनागर, गौरव रस्तोगी एडवोकेट, जगदीश चंद्र पनेरू एडवोकेट, दीपक गुप्ता, अनिल शर्मा, राम चंद्र तिवारी, सुंदरलाल पाल, अकरम बेग, महेंद्र बेदी, मंसूरी अली मंसूरी, वसीम राजा, शादान इकबाल, सहित तमाम कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *