



काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित उत्तराखंड ऑल बार एसोशिएशन टूर्नामेंट के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद अजय भट्ट से मुलाकात कर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरीश कुमार सिंह एडवोकेट ने उन्हें अवगत कराया कि काशीपुर में रामनगर रोड स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम, जिसमे अखिल भारतीय स्तर की एनडी तिवारी क्रिकेट टूर्नामेंट हो चुकी है, की स्थिति अब बेहद दयनीय है। वर्तमान में कोई बड़ी टूर्नामेंट होना तो दूर की बात, खिलाडियों का यहां दौड़ना भी मुश्किल है। मैदान की स्तिथि बहुत खराब हो गई है। स्टेडियम की बिल्डिंग का भी बुरा हाल है। एडवोकेट हरीश कुमार सिंह ने सांसद अजय भट्ट से स्पोर्ट्स स्टेडियम के सुधार के लिए कारगर कदम उठाये जाने का अनुरोध किया। सांसद श्री भट्ट ने इस पर यथाशीघ्र कार्यवाई करने का आश्वासन दिया। एडवोकेट हरीश कुमार सिंह ने शीघ्र ही स्पोर्ट्स स्टेडियम के दिन बहुरने की अपेक्षा जताई है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
