February 15, 2026
Screenshot_20260102_184554_WhatsApp.jpg

काशीपुर।‌ आईटीआई कोतवाली पुलिस द्वारा महुआखेडागंज स्थित फैक्ट्री में हुई हत्या मामले का खुलासा कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बीती 28 दिसंबर कोतवाली आईटीआई पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि महुआखेडागंज स्थित टोसा इन्टरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड फैक्ट्री में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर गई तो उक्त कम्पनी जो बन्द पड़ी थी तथा फैक्ट्री के गेट के अन्दर एक व्यक्ति उम्र लगभग 54 वर्ष का शव पड़ा था। पुलिस पूछताछ में पता चला कि उक्त शव कर्मवीर पुत्र रंजीत सिंह निवासी सैदरपुर थाना औरंगाबाद जिला बुलंदशहर (उ.प्र.) का था जो उक्त फैक्ट्री में चौकीदार था। फैक्ट्री में उसके साथ अप्रान्त पुत्र योगेन्द्र निवासी उपरोक्त भी कार्य करता था जो घटना के बाद मौके पर अपना मोबाईल फोन छोड़कर फरार हो गया था। उसी दिन मृतक के पुत्र रिंकू कुमार की तहरीर के आधार पर कोतवाली आईटीआई में धारा 103(1) बीएनएस के अंतर्गत अप्रान्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रभारी कोतवाली आईटीआई के सपुर्द की गयी। दौराने विवेचना अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीमों का गठन करते हुए सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन किया गया व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित कर बुलंदशहर रवाना की गई।‌ वृहस्पतिवार को अप्राप्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि मैं नशा करने का आदी हूं। कर्मवीर सिंह रिश्ते में मेरे चाचा लगते हैं। मैं गांव में भी कर्मवीर के साथ ही रहता था। हम दोनो में अच्छी बनती थी। करीब एक महीना पूर्व कर्मवीर मुझे अपने साथ फैक्ट्री की चौकीदारी करने के लिये महुआखेड़ा लाये थे। हम दोनों गेट के पास बने एक कमरे में रहते थे और उसी कमरे में खाना पीना करते थे। 27 दिसंबर की शाम हम दोनो ने मिलकर खाना बनाया। कर्मवीर सिंह ने खाना खा लिया था, मैंने खाना नही खाया था। खाना खाने से पहले हमने शराब और एक चिलम गांजा भी पिया था। रात करीब सात साढ़े सात बजे करीब कर्मवीर सिंह मुझसे गलत हरकत करने हेतु जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगा। मैं कमरे से बाहर आ गया तो वह भी बाहर आ गया, तब मैने उसका जोर से गला पकड़ लिया और काफी जोर से दबाये रखा, वह गिर गया। फिर मैंने पास की क्यारी से एक ईंट उठायी और कर्मवीर को मारी तो वह उसकी ठोड़ी पर लगी, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी । अभियुक्त को मेडिकल परीक्षण के उपरांत आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में कुन्दन सिह रौतेला प्रभारी कोतवाली आईटीआई, उपनिरीक्षक पुष्कर दत्त भट्ट, अपर उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, कां. योगेश पाण्डे, योगेश चौधरी, राजेश भट्ट, दीपक प्रसाद, दिनेश तिवारी, दीपक जोशी थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *