February 15, 2026
Screenshot_20260103_173400_WhatsApp.jpg

काशीपुर। महापौर दीपक बाली और मुख्य नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने आज यहां नगर निगम सभागार में आयोजित बैठक में यूजर चार्ज कलेक्शन की समीक्षा की और नगर की जनता का आह्वान किया कि वह शहर की बेहतरीन सफाई व्यवस्था के लिए यूजर चार्ज समय पर जमा करें। महापौर ने कहा कि आने वाले दो माह में शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए ऐसी व्यवस्थाएं की जाएगी जो इंदौर हो और भोपाल में भी नहीं है।

बैठक में कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा द्वारा सुझाव रखे गए की यूजर चार्ज करने वालों का लक्ष्य निर्धारित किया जाए। उनसे साप्ताहिक रिपोर्ट ली जाए, जिन वार्डों में कम यूजर चार्ज मिल रहा है वहां का भ्रमण कर लोगों से संपर्क किया जाए। जहां वसूली अच्छी है वहां यूजर चार्ज एकत्र करने वालों को पुरस्कृत किया जाए। जो लोग यूजर चार्ज नहीं दे रहे हैं उनके विरुद्ध कार्रवाई हो और सफाई निरीक्षक समय-समय पर ऐसे लोगों के संपर्क में रहें। यूजर चार्ज देने वालों को क्या-क्या सुविधाएं मिलेगी इस बारे में बताया जाए तथा यूजर चार्ज करने वालों को ऐसा प्रशिक्षण दिया जाए कि उनका व्यवहार जनता के प्रति बेहतर हो। जो महिला कर्मचारी यूजर चार्ज में लगी हुई है उनको सुरक्षा प्रदान की जाए। महापौर ने इन सभी सुझावों को गंभीरता से लिया और कहा कि यह सभी बिंदु ठीक है और जहां तक यूजर चार्ज करने वाली महिलाओं को सुरक्षा देने का सवाल है उनकी सुरक्षा का जिम्मा वें खुद लेते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग यूजर चार्ज ना दें उनसे झगड़ा नहीं करना है केवल उनके बारे में रिपोर्ट दी जाए। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिला कर्मचारियों को समझाया कि वह अपना व्यवहार विनम्र रखें। महापौर ने इनका कमीशन बढाने की भी बात कही। महापौर ने यह भी कहा कि जिन वार्डों में 100% यूजर किया जाएगा वहां की यूजर चार्ज करने वाली स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को फ्री में बगैर किराए के दुकान बना कर दी जाएंगी ताकि उनकी भी आय बढे।जिन वार्डों में कोई भी कूड़ा पॉइंट नहीं बचेगा उन वार्डों में एक करोड रुपए के अतिरिक्त विकास कार्य कराए जाएंगे। महापौर ने बताया कि शीघ्र ही काशीपुर में सफाई की इतनी शानदार व्यवस्थाएं की जाएगी जैसी इंदौर और भोपाल में भी नहीं है। 3 फुट चौड़ी गली तक सफाई गाडी पहुंचेगी इसके लिए एक नए प्रकार की गाड़ी का चयन किया गया है। शहर के लिए जो मास्टर प्लान बन रहा है उससे पता चलेगा कि हमें बेहतर सफाई के लिए किन-किन संसाधनों की कितनी जरूरत है महापौर ने निर्देश दिए की ऐसी भी स्क्रिप्ट तैयार की जाए जिससे यह पता चले कि सुखा और गीला कूड़ा कौन-कौन सा है। यूजर चार्ज किस माह में कितना आया इस पर भी खुलकर समीक्षा हुई और नगर की जनता से अनुरोध किया गया कि शहर को बेहतर और स्वच्छ बनाने के लिए यूजर चार्ज देकर विकास के क्षेत्र में नगर निगम के बढ़ते कदमों को ताकत प्रदान करें। आज की समीक्षा बैठक में सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह सफाई निरीक्षक मनोज बिष्ट जितेंद्र देवांतक मोहम्मद फरीद तनवीर प्रधानमंत्री विकास योजना से जुड़े कर्मचारी भाव्य पांडे लेखाकार शिवेंद्र खानायत स्वयं सहायता समूह की महिला कर्मचारी एवं नगर निगम के कर्मचारी एवं पार्षद पुष्कर बिष्ट राशिद फारुकी सलीम बीना नेगी सीमा सागर संदीप मोनू तबस्सुम गुंजन प्रजापति कुलदीप शर्मा अनूप प्रताप मोनिष रवि प्रजापति शरीफ अहमद दीपा पाठक अरशद आदि मौजूद रहे समीक्षा बैठक के उपरांत नगर आयुक्त रविंद्र सिंह बिष्ट ने सभी का आभार बताया और कहा कि महापौर इस शहर को विकास की जिन ऊचाइयों पर ले जाना चाहते हैं वह अवश्य पहुंचेगा। समीक्षा बैठक में महापौर ने नगर आयुक्त सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा पूरे जी जान से किए जा रहे कार्यों की सराहना भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *