गदरपुर आज तहसील के बाहर कांग्रेसियों द्वारा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व कांग्रेस जिला अध्यक्ष हिमांशु गाबा के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की। अंकिता भंडारी मामले को लेकर प्रदेश भर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के क्रम में शनिवार को भारी संख्या में महिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूजा सिंह ने विशाल जन आक्रोश रैली में भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार अंकिता हत्याकाण्ड के दोषी प्रभावशाली नेताओं को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय नहीं मिला तो प्रदेश भर में आंदोलन तेज किया जायेगा।अंकिता भंडारी प्रकरण में शामिल वीआईपी का खुलासा कर कार्रवाई और सीबीआई जांच की पुरजोर मांग उठाई। प्रदेश सरकार के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। इस दौरान काशीपुर से मुख्य रूप से डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, इंदुमान, राजू छीना, रवि ढींगरा, तरुण लोहनी, साहिल रज़ा भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
