काशीपुर। महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती पूजा सिंह ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं को भी अपनी सरकार से मामले की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी, उत्तराखंड की वह बेटी जिसे आज पूरे विश्व की बेटी कहा जा रहा है। उसका दर्द सभी समझ रहे हैं अंकिता भंडारी, जिसे उसके माता-पिता ने पढ़ाया लिखाया लेकिन बचा नहीं पाई पूजा सिंह ने कहा कि उत्तराखंड को देवों की भूमि कहा गया है। इस मामले में कांग्रेस न्याय की मांग करती आ रही है। जन-जन के साथ ही कांग्रेस की मांग है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के जजों की संरक्षता में कराई जाए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के पूर्व विधायक की पत्नी उर्मिला सनावर ने कई साक्ष्य रखने की बात कही, ऑडियो सुनाया। कहा, मेरे पास बहुत से सबूत है जिनको मैं सबके सामने लाना चाहती हूं लेकिन आज वह उर्मिला सनावर भी कहीं दिखाई नहीं दे रही हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं को अपनी सरकार से इस मामले की सीबीआई जांच कराये जाने की मांग करनी चाहिये। पूजा सिंह ने कहा कि दिवंगत अंकिता की आत्मा को शांति एवं उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी सीबीआई जांच की मांग पर अडिग रहेगी।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
