February 15, 2026
Screenshot_20260106_215755_WhatsAppBusiness.jpg

काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने ग्राम बसई में नौ लाख की लागत से बनने वाली एक टाइल्स रोड का शिलान्यास किया। इस दौरान जन संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विधायक चीमा ने कहा कि संवाद के दौरान जनहित के कुछ आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिस पर विचार कर उन कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। यहां ओमप्रकाश सैनी, नजीर हुसैन, पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, गुरमेल सिंह, मोहन सिंह, लखपत सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *