




काशीपुर (उत्तराखंड)
समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ द्वारा अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को दोहराते हुए आगामी 12 और 13 जनवरी 2026 को एक विशाल निशुल्क मोतियाबिंद जाँच एवं ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर स्थानीय एल.डी. भट्ट राजकीय चिकित्सालय में आयोजित होगा।
संस्था के सचिव प्रियांशु बंसल ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य समाज के उन जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों की मदद करना है, जो संसाधनों के अभाव में अपनी आँखों का उपचार नहीं करा पा रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारा लक्ष्य ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की भावना के साथ उन बुजुर्गों के जीवन में पुनः रोशनी लाना है जिनकी दृष्टि मोतियाबिंद के कारण प्रभावित हुई है।”
शिविर का विवरण:
स्थान: एल.डी. भट्ट राजकीय चिकित्सालय, काशीपुर।
दिनांक: 12 और 13 जनवरी 2026 (सोमवार व मंगलवार)।
समय: प्रातः 9:00 बजे से।
सुविधाएं: विशेषज्ञों द्वारा आँखों की निशुल्क जाँच एवं चयनित मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन।
वसुधैव कुटुम्बकम् के नेत्रदान प्रकल्प सयोजक सचिन अग्रवाल जी ने क्षेत्र के जागरूक नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास के जरूरतमंद बुजुर्गों और नेत्र रोगियों को इस शिविर के बारे में जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। साथ ही, संस्था ने युवाओं और समाजसेवियों से कैंप की व्यवस्थाओं में सहयोग करने का भी आह्वान किया है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
