




रामनगर ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल ने CBSE नेशनल साइंस एग्जीबिशन में देशभर में तीसरा स्थान हासिल किया l
ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत गर्व का क्षण है कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने CBSE नेशनल साइंस एग्जीबिशन 2026 में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीसरी पोजीशन प्राप्त की है। यह प्रतियोगिता DPS मथुरा रोड, नई दिल्ली में 15 से 17 जनवरी 2026 के बीच आयोजित की गई।
विद्यालय की ओर से जीवनज्योत कौर (कक्षा 8 A1) और रक्षित पंत (कक्षा 8 A2) ने प्रतियोगिता में भाग लिया। दोनों विद्यार्थियों ने पहले स्टेट लेवल पर प्रथम पुरस्कार जीतकर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त किया और इसके बाद नेशनल लेवल पर “हेल्थ और हाइजीन” विषय पर अपने इनोवेटिव और रिसर्च-बेस्ड मॉडल के साथ देशभर के 1300 से अधिक विद्यार्थियों के बीच तीसरा स्थान हासिल किया।
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष भी विद्यालय ने स्टेट लेवल पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद नेशनल लेवल पर पाँचवाँ स्थान हासिल किया था, जबकि इस वर्ष प्रदर्शन को और बेहतर बनाते हुए टॉप थ्री में जगह बनाई, जो विद्यालय की निरंतर प्रगति और शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है।
विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय आदरणीय प्रिंसिपल डॉ. नलिनी श्रीवास्तव, डायरेक्टर डॉ. प्रसून श्रीवास्तव, एकेडमिक कोऑर्डिनेटर मिस्टर संदीप अग्रवाल, मिस्टर नितिन जोशी, मिस्टर पवन सिंह, मिस रंजीता कबडवाल, मिस्टर पुष्कर एवं मिस्टर अमिताभ को उनके सतत मार्गदर्शन और सहयोग के लिए दिया है।
साथ ही विद्यार्थियों के माता-पिता को भी उनके निरंतर प्रोत्साहन और विश्वास के लिए धन्यवाद दिया गया।
यह उपलब्धि ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल की शैक्षणिक उत्कृष्टता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रस्तुत करती है।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
