February 15, 2026
IMG-20260123-WA0022.jpg

जसपुर उत्तराखंड बोर्ड आफ टेक्निकल रुड़की द्वारा विषम सेमेस्टर 2025-26 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है जिसमें श्री साईं पॉलिटेक्निक का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। कॉलेज में प्रथम वर्ष के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की छात्रा हरमन कौर ने 85.5 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, इलेक्ट्रिकल के चरणजीत सिंह ने 81.7 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, सिविल के पंकज कुमार ने 80.8 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं द्वितीय वर्ष में इलेक्ट्रिकल के मयंक शर्मा ने 81.6% अंक पाकर प्रथम, सिविल के प्रशांत चौहान ने 77.4% पाकर द्वितीय, मैकेनिकल के अरशद अली ने 66.3 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही तृतीय वर्ष में इलेक्ट्रिकल के हनी सिंह ने 84.1% अंक पाकर प्रथम, मैकेनिकल के निखिल चौहान ने 74.8% पाकर द्वितीय, सिविल की रोजी अंसारी ने 74.7% अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर कॉलेज के चेयरमैन राजकुमार सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर निदेशक डॉक्टर अवनीश चौहान, प्रधानाचार्य अतुल शर्मा, पंकज कश्यप, कौशल कुमार, प्रशांत वशिष्ठ, नौशाद, अमित चौहान, रोहित चंद्रा, नृपेंद्र, काजल, निधि मिश्रा, नरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *