February 15, 2026
Screenshot_20260126_091321_WhatsApp.jpg


काशीपुर । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी भारत गणराज्य के 77 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम काशीपुर द्वारा आयोजित होने वाली प्रभात फेरी ऐतिहासिक छोटी नीम के नीचे से नकली गई । फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया के नेतृत्व में नीम के नीचे से प्रारंभ होकर पुरानी सब्जी मंडी, मेन बाजार, बद्री भवन गली,सत्येंद्र चंद्र गुड़िया मार्ग,डॉक्टर लाइन,मुंशी राम का चौराहा, गीता भवन रोड से होती हुई पुनः छोटे नीम के नीचे समाप्त हुई फेरी में उपस्थित राष्टभक्तों द्वारा “उठ जाग मुसाफिर भोर भाई” एवं बापू का प्रिय भजन “रघुपति राघव राजा राम” गया जा रहा था साथ ही भारत माता की जय और देश के अमर सपूतों की जय घोष की जा रही थी। अंत में राष्ट्रगीत “विजय विश्व तिरंगा प्यारा” एवं राष्ट्रगान “जन गण मन” के साथ फेरी का समापन हुआ अंत में प्रभाव फेरी समिति के संयोजक विमल गुड़िया ने सभी को 77 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए इस ठंड में बड़ी संख्या में उपस्थित होने पर आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर विमल गुड़िया, हरीश कुमार सिंह एडवोकेट, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, सरित चतुर्वेदी, जितेंद्र सरस्वती, दीपक गुप्ता, पूर्व कोतवाल अरुण वर्मा, राजेश कुमार एडवोकेट,अनिल शर्मा एडवोकेट,अपूर्व मेहरोत्रा, विनोद मेहरोत्रा, पार्षद विजय बॉबी, महेंद्र लोहिया, विकल्प गुड़िया, शफीक अहमद अंसारी, अमित शर्मा, अरुण चौहान, ब्रह्मपाल, सुभाष पाल, अक्षत लोहिया, इकबाल अदीब, शरद मेहरोत्रा, मयंक शर्मा,मनोज राय मोहम्मद अकिल आदि लोग उपस्थित रहे।
विकल्प गुड़िया
सदस्य
प्रभात फेरी समिति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *