February 15, 2026
Screenshot_20260126_192214_WhatsApp.jpg

काशीपुर। अब इस शहर में राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर निगम में एक नहीं बल्कि दो दो कार्यक्रम हुए जो अब आगे भी होंगे। भारी संख्या में लोगों ने इन दोनों ही कार्यक्रमों में भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह एवं उसके साथ-साथ महापौर दीपक बाली का जन्मदिन। जी हां सुबह शुरू हुए गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान से ही महापौर को जन्मदिन की जो बधाई मिलनी शुरू हुई वह देर रात तक चली और अनेक जगह उनके जन्मदिन को लेकर शानदार कार्यक्रम आयोजित किए गए।
गणतंत्र दिवस समारोह होने के पश्चात महापौर दीपक बाली के निगम स्थित कार्यालय में उनके तमाम शुभचिंतकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और महापौर के साथ केक काटकर खिलाने वालों का फोटो खिंचवाने के लिए तांता लग रहा। कई बार तो भीड़ इतनी बढी की महापौर को उठकर अपने कार्यालय से बाहर आकर अपने शुभचिंतकों के साथ फोटो खिंचवाना पड़ा। यह कार्यक्रम घंटों तक चला। दोपहर करीब 1:00 बजे दोबारा नगर निगम पहुंचने पर सबसे पहले कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उसके बाद तो महापौर के शुभचिंतकों का आना-जाना शुरू हो गया। यहां के बाद महापौर दीपक बाली पार्षद अनिल कुमार के आवास पर पहुंचे जहां क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। यहां महापौर ने पार्षद के साथ मिलकर गरीबों में कंबल भी वितरित किए। यहां के बाद संजीवनी हॉस्पिटल में शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां पूरी धूमधाम के साथ केक काटकर महापौर दीपक बाली के दीर्घायु एवं स्वस्थ व कुशल जीवन की कामनाएं की गई। यहां पहुंचने पर संजीवनी हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश चावला राजकुमार गुंबर मनीष चावला प्रबंधक मनोज बाटला भाजपा नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह सहित तमाम गणमान्य लोगों ने महापौर का स्वागत किया यहां के बाद ए के हॉस्पिटल द्वारा महेशपुरा में आयोजित शानदार कार्यक्रम में पुष्प वर्षा कर महापौर का स्वागत कर और केक काटकर उनके लंबे जीवन की कामना करते हुए उनका जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। महापौर के जन्मदिन समारोह कार्यक्रमों में अनुराग अग्रवाल पंकज टंडन उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रभात साहनी पूर्व नगर आयुक्त जसवीर सिंह राठी सांसद प्रतिनिधि विजय बॉबी छात्र संघ अध्यक्ष जतिन शर्मा पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष जसपाल सिंह जस्सी भाजपा नेता बृजेंद्र सिंह दीपक कालरा राजेंद्र सिंह सैनी एडवोकेट भाजपा के प्रदेशीय नेता रवि पाल मोहम्मद आसिम पार्षद रवि प्रजापति भाजपा के जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट पार्षद प्रिंस बाली पुष्कर सिंह बिष्ट सुरेश सैनी वैशाली गुप्ता अनीता कंबोज गुंजन प्रजापति अमन बाली हर्ष बाली रोहित सेतिया बबली बजाज मानवेंद्र शर्मा संजय भाटिया जतिन चावला भाजपा नेता ईश्वर चंद्र गुप्ता राजीव अरोड़ा बच्चू एसके अस्पताल के डॉक्टर आसिफ डॉक्टर नमिता कामरा डॉक्टर सरताज आलम डॉक्टर दानिश मेहर राशिद फारुकी शफीक अहमद अंसारी पार्षद सरफराज पूर्व पार्षद अफसर अली पार्षद नौशाद मोनीश आरशी शहजाद राय हनीफ गुड्डू मनोज शर्मा डॉक्टर आरिफ मंसूरी डॉक्टर आसिफ कलुआ महीगीर आसिफ फारूकी मोहम्मद सादिक हुसैन इकराम ठेकेदार इरशाद मंसूरी अफजल मास्टर सरदार निशान सिंह राजू सेठी नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारियों सहित सैकड़ो लोग शामिल रहे। महापौर एक कार्यक्रम में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज शिवालिक स्कूल तथा आवास विकास में भी एक कार्यक्रम में पहुंचे जहां लोगों ने उनका पूरी गर्म जोशी से स्वागत कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। शिवालिक स्कूल में स्कूल प्रबंधक वसंत बल्लभ भट्ट प्रधानाचार्य कविंद्र सिंह डसीला विधायक त्रिलोक सिंह चीमा पी सी यू चेयरमैन राम मेहरोत्रा खंड शिक्षा अधिकारी धीरेंद्र साहू सांसद प्रतिनिधि राहुल पैगिया सहकारी समिति अध्यक्ष नरेंद्र चौधरी डॉक्टर एसपी गुप्ता डॉक्टर यशपाल सिंह रावत डाक्टर रवि सहोता नीरज कपूर आदि ने उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *