February 15, 2026
Screenshot_20260126_200249_WhatsAppBusiness.jpg

काशीपुर। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा विधानसभा क्षेत्र काशीपुर के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग़ कर सभी क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दीं गईं। विधायक चीमा ने पार्टी के जिला कार्यालय पर ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर पार्टी के सभी वरिष्ठ जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे। नगर निगम प्रांगण में आयोजित सार्वजनिक ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी विधायक श्री चीमा ने सहभागिता निभाई।
गढ़वाल सभा द्वारा आयोजित नीलकंठ एजुकेशन एकेडमी द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी उन्होंने प्रतिभाग किया। साथ ही राजकीय चिकित्सालय काशीपुर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सभी पर्यावरण मित्रों एवं चिकित्सालय परिवार में अपनी भूमिका निभा रहे सभी चिकित्सकों, नर्सों इत्यादि को विधायक चीमा द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही भारती नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा आयोजित सामूहिक राष्ट्रगान के कार्यक्रम में भी विधायक श्री चीमा ने प्रतिभाग़ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *