

काशीपुर। आज 77 व गणतंत्र दिवस काशीपुर क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया । क्षेत्र की प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था पंडित गोविंद बल्लभ पंत शिक्षा समिति द्वारा संचालित एस सी गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय, एवं निदेशक डॉक्टर केवल कुमार ने ध्वजारोहण किया गया। उन्होंने इस अवसर पर सभी को 77 वे गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से अपने सहयोग से संस्थान को आगे बढ़ाने की अपील करी उन्होंने इस अवसर पर संस्थान के संस्थापक स्वर्गीय गुड़िया जी का भावपूर्ण स्मरण किया। चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय के उप प्राचार्य डॉक्टर डॉ दीपिका गुड़िया आत्रेय ने सभी फैकल्टी और स्टाफ से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने की अपील करते हुए कहा कि सभी का प्रयास संस्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में होना चाहिए तभी संस्थान तरक्की करेगा। इसके अतिरिक्त गोविद बल्लभ पंत इण्टर कॉलेज में शिक्षा समिति के सदस्य विमल गुड़िया एवं चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय में वरिष्ठ समाज सेवी संजय चतुर्वेदी ने ध्वजा रोहन किया।
इस अवसर पर विमल गुड़िया,ब्रह्मपाल, मुशर्रफ हुसैन, इंदु मान, लक्ष्मी गर्ग, निशित गुड़िया, संजय कचौड़िया, हरि नारायण शर्मा सौरभ शर्मा एडवोके, संजय शर्मा विकल्प गुड़िया, जीवंत इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य अमित नारंग चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर कीर्ति पेंट, डॉक्टर केवल कुमार, डॉक्टर निमिषा अग्रवाल पवन बक्शी और सुधीर दुबे उपस्थित रहे।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
