काशीपुर। काशीपुर डेवलपमेन्ट फोरम (KDF) के तत्वावधान में मंगलवार 27 जनवरी से द्रोणासागर स्थित मुख्य मंदिर परिसर में हनुमान चालीसा का साप्ताहिक सामूहिक पाठ प्रारंभ किया गया।
इस पावन आयोजन में नगर के बड़ी संख्या में सनातनी रामभक्तों ने सहभागिता की। इस अवसर पर KDF पदाधिकारी एवं रामभक्त एकत्रित हुए। KDF अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि
काशीपुर में लंबे समय से यह विचार था कि
कुछ जागरूक नागरिक मिलकर सनातन चेतना को जागृत करने की सार्थक पहल करें।भगवान बजरंग बली की कृपा से इस विचार को क्रियान्वयन का शुभ अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि
हनुमान चालीसा केवल एक धार्मिक पाठ नहीं, बल्कि उसमें निहित ऊर्जा समाज को
दिशा, साहस, विवेक और आत्मबल प्रदान करती है। आज के परिवेश में, जब समाज अनेक चुनौतियों से जूझ रहा है, तब ऐसे आध्यात्मिक और सामूहिक प्रयास
नगरवासियों को सकारात्मक सोच और एकता की ओर प्रेरित करते हैं। KDF के चक्रेश जैन का मानना है कि कम से कम समाज के प्रत्येक व्यक्ति में गलत को गलत कहने का साहस तो अवश्य जागृत हो। मूक दर्शक बनकर बैठे रहना
नकारात्मक शक्तियों को मजबूत करता है, जबकि जागरूक और संगठित समाज परिवर्तन की नींव रखता है। डॉ. योगराज सिंह ने काशीपुर के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे प्रत्येक मंगलवार सायं 6 बजे द्रोणासागर मुख्य मंदिर में आयोजित हनुमान चालीसा पाठ में
सपरिवार उपस्थित होकर इस दिव्य ऊर्जा और शांति का अनुभव करें। कार्यक्रम में गुरनाम सिंह व यादव ने अपने मधुर स्वर मे भजन एवं संगीत से सभी को मुग्ध कर दिया। एसपी गुप्ता, राज वीर सिंह खोखर, राकेश गुप्ता, प्रमोद कुमार, गोपाल कृष्ण आदि बहुत से भक्तों ने भजनों को सुना व भक्ति का आनन्द उठाया।
कार्यक्रम का समापन
“जय श्री राम” एवं “जय बजरंग बली”
के सामूहिक जयघोष के साथ किया गया।

जुगनू खान
संपादक – जुगनू खबर
पता – काशीपुर, 244712
संपर्क – 6396151800
