February 15, 2026
Screenshot_20260130_155852_WhatsApp.jpg

श्री साईं नर्सिंग कॉलेज में नर्सिंग के विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ। श्री साईं इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग जसपुर में नर्सिंग प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं का शपथ ग्रहण समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सर्वप्रथम चेयरमैन राजकुमार सिंह ने मां सरस्वती के सामने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया नरसिंह प्रथम वर्ष की विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रोग्राम करके सभी को मंत्र मुक्त कर दिया पुजारी और नेता तबस्सुम मैडम द्वारा सभी विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण कराई गई चेयरमैन राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों को इस शपथ के बारे में विस्तृत रूप से समझाया की शपथ का महत्व क्या है और नर्सिंग के विद्यार्थियों को शपथ ग्रहण के बाद क्लीनिकल ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा सभी विद्यार्थियों ने शपथ ली की हम अपने कर्तव्य का निर्वहन बड़ी ईमानदारी के साथ निभाएंगे प्रत्येक मरीज की देखरेख करेंगे, किसी प्रकार का भेदभाव हमारे द्वारा नहीं किया जाएगा। इस मौके पर चेयरमैन राजकुमार सिंह, डायरेक्टर अवनीश कुमार, प्राचार्य प्रवेंद्र शर्मा, डॉ विनोद कुमार, हिना, निदा तबस्सुम, शिवम नीमा बिष्ट, पुजा ऐरी, मानस, प्रवीण, अतुल शर्मा, सलमान, मोहित, सहगिल सल्तनत, रविंद्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *