February 15, 2026
Screenshot_20260131_195406_WhatsApp.jpg


रामनगर हिम्मतपुर ब्लॉक स्थित ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल में सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ए.आर.टी.ओ. श्री सुरेंद्र सिंह कपकोटी जी एवं सीनियर असिस्टेंट श्री गुलशन कुमार जी ने विद्यालय में उपस्थित छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
अतिथियों ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, ज़ेब्रा क्रॉसिंग, ट्रैफिक सिग्नल तथा सुरक्षित वाहन संचालन के बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा नियमों का पालन कर हम दुर्घटनाओं को काफी हद तक कम कर सकते हैं।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क सुरक्षा विषय पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए गए। साथ ही बच्चों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता में भाग लेकर अपने रचनात्मक विचारों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 नलिनी श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों में जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना एवं सुरक्षित भविष्य की दिशा में प्रेरित करना रहा। सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को ए.आर.टी.ओ द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। कविता एवं भाषण प्रतियोगिता में पुरस्कृत विद्यार्थी हरसिमरत कौर, कनक वैला, समृद्धि भट्ट, याना भंडारी, आकृति जोशी, इशिता, अशप्रीत कौर, एवं पलक रहे तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में त्रिवेणिका, अंशिका, आराध्या, कृतिका खाती, गीत रावत, लवी सिंह, आलशिफा, आरुषि, आनिया सक्सैना एवं सोबी खान पुरस्कृत हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *