February 15, 2026
Screenshot_20260131_202256_WhatsApp.jpg

काशीपुर। परिवर्तन बी द चेंज संस्था द्वारा आईजीएल कंपनी के सहयोग से आयोजित शिविर में सैकड़ों जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए गये तथा पौधारोपण भी किया गया। इंडिया ग्लाईकॉज लिमिटेड के सहयोग से परिवर्तन बी द चेंज की संस्थापक पूनम मंझारिया द्वारा ग्राम ढकिया गुलाबो स्थित एक स्कूल में सर्दी से बचाव हेतु कंबल वितरण शिविर का आयोजन किया। इस दौरान मंझारिया ने बताया कि कड़कड़ाती सर्दी से राहत दिलाने के लिए जरूरतमंद महिलाओं को कंबल वितरित किए जा रहे हैं। इस दौरान आईजीएल के एचआर हेड राजेश सिंह, एजीएम एडमिन विक्रांत चौधरी, एजीएम नीरज मलिक, सचिन गुप्ता, सर्वेश कुमार, प्रिंसिपल ममता रानी, पार्षद ममता कुमारी,अभय मंझारिया, नमिता चौहान समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *