February 15, 2026
Screenshot_20260203_184027_WhatsApp.jpg

काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी युवा ह्रदय सम्राट और विकास की गहरी सोच रखने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निरंतर मार्गदर्शन और अकथनीय सहयोग के चलते अब काशीपुर का गिरीताल इतना शानदार नजर आएगा की काशीपुर के लोगों ने सोचा भी नहीं होगा। 31 करोड़ 63 लाख रुपए की लागत से बनने वाला गिरिताल अब स्वर्ग जैसा दिखाई देगा। गिरीताल की ड्राइंग तैयार करने वाले और शहर के लोग भी भावी गिरी ताल का प्रजेंटेशन देखकर दंग रह गए और उन्होंने इस परियोजना में दिन-रात मेहनत कर यह ड्राइंग तैयार करने में लगे महापौर की जमकर प्रशंसा की और शहर के लोग चर्चा करते नजर आए कि वास्तव में महापौर दीपक बाली इस शहर की काया पलट करने में लगे हैं।
पूर्व में गिरीताल के सौंदर्य करने हेतु मात्र साढे चार करोड रुपए स्वीकृत हुए थे लेकिन उसमें कुछ नहीं हो सकता था लिहाजा महापौर दीपक वाली के विशेष अनुरोध पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहमति दे दी थी कि जितना भी पैसा खर्च हो कोई दिक्कत नहीं गिरीताल को आधुनिक स्वरूप दिया जाए और शानदार बनाया जाए जिसके चलते इसकी डीपी आर अब 31 करोड रुपए भी पार कर गई है। 8 जोन में बांटकर बनाए जाने वाले गिरीताल पर पार्किंग एरिया भी होगा वॉटर फाउंटेन भी होंगे जोकिंग ट्रैक भी होगा साइकिलिंग ट्रेक भी होगा थिएटर झील और जंगल ट्रैक भी होगा। यहां सुंदर लाइब्रेरी शानदार इको टूरिज्म की सुविधा जिम एवं योग किड्स प्ले रेस्टोरेंट प्राइवेट विलाज सखीहाट सभी कुछ होगा और यहां आने वाले लोगों को ऐसा एहसास होगा कि जैसे वें कहीं विदेश में बैठे हो। यहां की पौराणिकता एवं मंदिरों की आभा को भी ज्यो का त्यों सजा कर रखा गया है। महापौर दीपक वाली ने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका काशीपुर के विकास के प्रति लगातार आशीर्वाद मिल रहा है। बस अब जरूरत है इस विकास कार्य में शहर के लोगों के सहयोग की। उन्होंने हिंदी प्रेम सभा से विनम्र अनुरोध किया की गिरी ताल को सजाने में वह अपना सहयोग दे और जो क्षेत्र उसके अधिकार क्षेत्र में है उसे गिरीताल के सौंदर्य करण में शामिल करने हेतु अपनी सहमति प्रदान करें। हिंदी प्रेम सभा ने हमेशा गिरीताल के इस क्षेत्र को संरक्षण देकर बेहतर बनाए रखा उसके लिए हिंदी प्रेम सभा बधाई की पात्र है और उसका नाम भी यहां पर अंकित कराया जाएगा। आज इस प्रेजेंटेशन में पांच वेंडिंग जोन जो सीतापुर अस्पताल के पास गिरीताल रोड हीरो होंडा शोरूम के बराबर में दुर्गा कॉलोनी क्षेत्र आदि में बनने जा रहे हैं उनमें लगभग 250 दुकाने होगी जिन पर करीब 7करोड14लाख रुपए का खर्च आ रहा है। महापौर ने कहा कि ठेले वालों को उत्पीड़न से बचाने और उनके कारोबार और सम्मान की रक्षा हेतु यह वेंडिंग जोन बनाए जा रहे हैं और अभी पांच वेंडिंग जोन और बनाने हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर में शहर से एक किलोमीटर बाहर करीब 10 करोड रुपए की लागत से डॉग शेल्टर हाउस बनाया जा रहा है जो भारत का पहला शानदार सेंल्टर हाउस होगा। उन्होंने कहा कि पांडिचेरी के बाद काशीपुर नगर निगम ऐसा देश में दूसरा शहर बन गया है जहां रात में 3 बजे तक भी सफाई होती है जिसमें जनता का सहयोग भी अपेक्षित है। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा और उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने भी प्रेजेंटेशन की सराहना की और विधायक श्री चीमा ने कहा कि लग रहा है कि अब मेरा काशीपुर बदल रहा है। आज के इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य लोगों पार्षदों विभागीय अधिकारियों और आम जनमानस ने भाग लिया और किए गए प्रेजेंटेशन की प्रशंसा की। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा भाजपा नेता पीसीयू चेयरमैन राम मल्होत्रा श्रीमती मुक्ता सिंह उप जिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह तहसीलदार पंकज चंदोला डॉक्टर यशपाल रावत मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस अर्जुन सिंह अशोक पैगिया विजय चौधरी प्रजापति समाज के अध्यक्ष राजेश गोला नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश प्रजापति एडवोकेट पार्षद मयंक मेहता सतीश शर्मा पुष्कर बिष्ट अशोक सैनी सादिक हुसैन रवि प्रजापति शिवांश गोले अशरफ सिद्दीकी एडवोकेट हिंदी प्रेम सभा के अध्यक्ष राजवीर सिंह खोखर एडवोकेट अवनीश चौहान पार्षद कुलदीप दीपा पाठक मदन मोहन पंत मनोज जग्गा अमन वाली मुकेश चावला सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता अमित कुमार गुप्ता सहायक अभियंता केशव सिंह अभिषेक गोयल सुशील गुड़िया शशांक गहतौडी नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त विनोद लाल शाह रेखा सक्सेना पार्षद अनूप प्रताप सिंह अमरीश चौहान मुकेश पाहवा राजीव सेतिया कविता यादव प्रियंका अग्रवाल चक्रेश जैन विपिन अरोरा ईश्वर चंद्र गुप्ता राजीव अरोड़ा बच्चू मानवेंद्र शर्मा बबली बजाज इस प्रेजेंटेशन को बनाने वाले आर्किटेक्ट संस्कृति गुप्ता सक्सेना इंजीनियर सारांश सक्सेना अनुराग सिंह शशांक सिंह सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे जिन सभी ने करतल ध्वनि से इस प्रेजेंटेशन की जमकर प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *