February 15, 2026
Screenshot_20260209_150451_WhatsAppBusiness.jpg

काशीपुर। विधानसभा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत शिवलालपुर अमरझंडा में शनिवार को विधायक त्रिलोक सिंह चीमा द्वारा 18 लाख की लागत से होने वाले कार्यों का शिलान्यास किया गया, जिसमें शिव मंदिर की चाहरदीवारी एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय की चाहरदीवारी शामिल हैं। विधायक श्री चीमा द्वारा अभी तक कुल 1 करोड़ 44 लाख से अधिक की धनराशि के कार्य ग्राम शिवलालपुर अमरझंडा में स्वीकृत कराए गए हैं। इस अवसर पर पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा, मंडल अध्यक्ष बृजेश पाल, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह समेत ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *