February 15, 2026
Screenshot_20260211_201947_WhatsApp.jpg

काशीपुर। पुलिस ने देसी शराब की दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई शराब और नकदी बरामद की है। किलावली कुंडा रोड निवासी विजय कुमार ने आईटीआई थाना में तहरीर देते हुए कहा था कि सात फरवरी की रात रोजाना की भांति वह अपनी काली वाइन एंड बैवरेज शॉप को बंद करके गया था। रात के समय अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर शराब की चार पेटी चोरी कर ली थी। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डिग्री कॉलेज के पिछले गेट से आगे पुराने हॉस्टल के पास आरोपी गुरमीत सिंह निवासी डिफेंस कॉलोनी श्यामपुरम कॉलोनी को पकड़ा।आरोपी के पास एक सफेद कट्टे के अंदर 135 ट्रैटा पैक देसी शराब और 1250 रुपये नकद बरामद किए। टीम में एसआई शंकर सिंह बिष्ट, हेड कांस्टेबल यतेंद्र रावत, कांस्टेबल रमेश बग्याल, धर्मेद्र भारती, अमिताभ सिजवाली शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *