February 16, 2026

काशीपुर एन एस एस के विशेष शिविर के दूसरे दिन स्वयंसेवियों ने चयनित मलिनबस्ती कटरामालियान में नशा उन्मूलन जागरूकता रैली एवं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे का सेवन ना करने की अपील की एवं नशे की सेवन से होने वाली बीमारियों एवं दुष्प्रभाव की जानकारी दी। शिविर के तीसरे दिन 15.2.2026 को स्वयंसेवियों ने पॉलीथिन उन्मूलन पर जागरूकता रैली निकालकर जनमानस को प्लास्टिक और पॉलिथीन का उपयोग न करने का आग्रह किया। बौद्धिक सत्र में डॉ. गिरीश चंद्र पलड़िया ैम्ठप् ट्रेनर एवं कार्यक्रम अधिकारी पाल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा वित्तीय जागरूकता विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य बिंदु पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं, भारत सरकार की विभिन्न निवेश व बचत योजनाएं, निवेश शेयर बाजार जोखिम और वित्तीय प्लानिंगं, छात्राओं के लिए के वित्तीय क्षेत्र में करियर व रोजगार अवसर, ऑनलाइन फ्रॉड जैसे एटीएम, ओटीपी, क्रेडिट, डेबिट काडर्, धोखाधड़ी बिंदुओं पर पी.पी.टी द्वारा विशेष जानकारी दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. वंदना, सिंह, डॉ. गीता मेहरा, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ रमा अरोरा, एवं सृष्टि सिंह उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *