February 17, 2026

काशीपुर। कोर्ट रोड स्थित ज्ञानार्थी कॉलेज में “ज्ञान वार्ता” न्यूज़ चैनल का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज के चेयरमैन संतोष मेहरोत्रा ने की। उन्होंने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। कॉलेज की सचिव शिवानी मेहरोत्रा तथा संस्थान प्रमुख प्रतिमा सिंह और डायरेक्टर एकेडमिक्स मनोज मिश्रा ने भी मुख्य अतिथि का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। अपने संबोधन में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि “ज्ञान वार्ता” न्यूज़ चैनल विद्यार्थियों के लिए एक सशक्त एवं उपयोगी मंच सिद्ध होगा। इससे विशेष रूप से जनसंचार, एनीमेशन तथा अन्य पाठ्यक्रमों के छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में मीडिया का महत्व निरंतर बढ़ रहा है और इस प्रकार की पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस चैनल के माध्यम से छात्र समाचार लेखन, एंकरिंग, वीडियो संपादन तथा डिजिटल सामग्री निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कौशल सीख सकेंगे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *