February 18, 2026

काशीपुर चंद्रावती तिवारी कन्या पीजी कॉलेज में एन. एस. एस. सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन शिविर स्थल कटरामालियान में स्वयंसेवियों के रक्तदान जागरुकता रैली निकाल कर जनमानस को रक्तदान करने के लिए जागरुक किया । बौद्धिक सत्र में तबाता वर्कआउट क्लब के ट्रैनर हिमांशु सिंह ने फिटनेस, संतुुलित आहार, स्वस्थ खानपान, व्यायाम एवं फिट रहने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी इस अवसर पर महाविधालय की प्राचार्या डाॅ0 कीर्ति पन्त, उपप्राचार्या डाॅ0 दीपिका गुङिया आत्रेय, कार्यक्रम अधिकारी डाॅ0 वन्दना सिहं, डाॅ0 गीता मेहरा, समस्त स्टाॅफ, कु. शिवानी, प्रिंयका, हर्षिता, आदि उपस्थित रहें।

शिविर के छठे दिनांक 17.2.2026 दिन स्वयंसेवियों ने शिविर स्थल में सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली द्धारा हेलमेट पहनने, वाहन को धीमा चलाने की अपील की। बौद्विक सत्र में डाॅ0 शालिनी सिहं बी.एड0 विभाग द्धारा योग का महत्व एवं विभिन्न योगासन जैसे-ताङसन,वृक्षासन,त्रिकोणासन, वज्रासन, भुजंगासन, धनुराशन, उष्ट्रानस आदि, प्राणायाम अनंुलोम, विलोम, कपालभांति, नाडी़शोधन, एवं सूर्यनमस्कार का अभ्यास कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *